दिल्ली को उसके घर में हराने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स 7वें पायदान पर बनी हुई है। केकेआर के 10 मैचों में चार जीत, पांच हार और एक बेनतीजा मैच के साथ कुल 9 पॉइंट्स हैं। पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और सनाइरजर्स हैदराबाद छह-छह अंकों के साथ क्रमश: 8वें, 9वें और 10वें पायदान पर हैं। 48 मैच के बाद भी सभी टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं।