मैच के बाद अक्षर पटेल ने कहा कि मुझे लगता है कि पावरप्ले में हमने विकेट के अनुरूप गेंदबाजी नहीं की। हमने 15-20 रन बहुत ज़्यादा दे दिए। हालांकि सकारात्मक बात यह रही कि हमने पावरप्ले के बाद उन्हें कैसे रोका। उन्होंने कहा कि हम बल्लेबाजी की बात करें तो, भले ही कुछ बल्लेबाज़ विफल रहे, लेकिन हममें से 2-3 ने योगदान दिया और इसे बहुत करीब ले गए। हमने कुछ विकेट आसानी से खो दिए। जब विप्रज बल्लेबाजी कर रहे थे तो उम्मीद थी, अगर आशुतोष होते तो वे पहले गेम को दोहरा सकते थे।