8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैभव सूर्यवंशी के इस प्लान ने बुमराह और बोल्ट को भी किया धराशायी, दिग्गज क्रिकेटर ने खोला बड़ा राज़

Vaibhav Suryavanshi vs Bumrah: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की लगातार तीसरी जीत। अनिल कुंबले ने बताया कि कैसे वैभव सूर्यवंशी के प्लान के आगे जसप्रीत बुमराह को घुटने टेकने पड़े और क्यों मुंबई की टीम बुरी तरह फ्लॉप रही।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Apr 08, 2026

Vaibhav Suryavanshi vs Jasprit Bumrah , MI vs RR IPL 2026 Highlights , Anil Kumble on Mumbai Indians Loss , Vaibhav Suryavanshi Batting Strike Rate , Yashasvi Jaiswal Orange Cap IPL 2026 , Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Hindi News , IPL 2026 Points Table Update

हार्दिक पंड्या, वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह (Photo - IANS)

IPL 2026, Vaibhav Suryavanshi vs Jasprit Bumrah: राजस्थान रॉयल्स (RR) के हाथों मुंबई इंडियंस (MI) की हार ने सबको चौंका दिया है। इस हार के बाद महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने मुंबई की कमियों का कच्चा चिट्ठा खोल दिया है। कुंबले का मानना है कि मुंबई के गेंदबाजों में न तो कोई मकसद दिखा और न ही वह जोश, जिसकी जरूरत थी। वहीं, राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह की बैटिंग की, उसने कुंबले जैसे दिग्गज को भी अपना मुरीद बना लिया है।

बुमराह पर भारी पड़े सूर्यवंशी

अनिल कुंबले इस बात से सबसे ज्यादा हैरान थे कि वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना कैसे किया। सूर्यवंशी ने बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए थे। कुंबले ने JioHotstar पर कहा, 'सूर्यवंशी ने दुनिया के बेस्ट बॉलर के खिलाफ काम बहुत आसान कर दिया। अक्सर बुमराह बल्लेबाजों पर हावी होते हैं, लेकिन यहां सूर्यवंशी ने बुमराह को इस कदर परेशान किया कि उन्हें स्लोअर गेंद फेंकने पर मजबूर कर दिया। वह हर मैच में लगभग 300 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं, जो वाकई काबिले तारीफ है।'

मुंबई की गेंदबाजी में दिखा खालीपन

मैच की बात करें तो बारिश की वजह से इसे 11-11 ओवर का कर दिया गया था। राजस्थान ने पहले खेलते हुए 3 विकेट पर 150 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया, जिसमें यशस्वी जायसवाल के नाबाद 77 रन और सूर्यवंशी की 14 गेंदों में 39 रनों की तूफानी पारी शामिल थी। जवाब में मुंबई की टीम 9 विकेट खोकर सिर्फ 123 रन ही बना पाई और 27 रनों से मैच हार गई। कुंबले ने सीधे शब्दों में कहा कि मुंबई की गेंदबाजी में इरादे की कमी थी। जब आप 11 ओवर में 151 रनों का पीछा कर रहे हों, तो मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी है, जो मुंबई की टीम में नहीं दिखा।

'हर विभाग में फेल हुई मुंबई' - फाफ डुप्लेसी

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज फाफ डुप्लेसी ने भी राजस्थान रॉयल्स की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राजस्थान ने बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों में मुंबई को पछाड़ दिया। खासतौर पर यशस्वी और सूर्यवंशी की ओपनिंग पार्टनरशिप इस समय आईपीएल में धूम मचा रही है।

पॉइंट्स टेबल में रॉयल्स का दबदबा

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में जीत की हैट्रिक लगा दी है। रॉयल्स ने अबतक 3 मैच खेले है। जिसमें से तीनों ही मैच जीते है और 6 पॉइंट्स हासिल करके राजस्थान रॉयल्स टेबल टॉप यानी नंबर 1 पर है। खास बात यह है कि ऑरेंज कैप यशस्वी जायसवाल के पास है और पर्पल कैप रवि बिश्नोई के पास।