नई दिल्ली। भारत ने अपने बेहतरीन हरनफनमौला खेल से मंगलवार देर रात सेंट जॉर्ज पार्क मैदान पर खेले गए पांचवें वनडे मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 73 रनों से हरा कर इतिहास रच दिया। इस मैच में हार्दिक पांड्या ने एक ऐसा कैच लपका जो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। दरअसल भारत की तरफ से 42वां ओवर स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव कर रहे थे। इस दौरान अफ्रीकी खिलाड़ी तबरेज शम्सी ने लंबा शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद हवा में कड़ी हो गई। शिखर धवन गेंद को लपकने के लिए पहुंचे लेकिन इसी दौरान अचानक से भागते हुए हार्दिक पांड्या वह पहुंच गए और मुश्किल कैच को आसानी से एक हाथ से कैच लपक लिया। जिसे देख सब दांग रह गए आइए देखते है पांड्या द्वारा लिया गए इस अद्भुत कैच का वीडियो