रोहित की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई की 12.3 ओवर में जीत-
रोहित शर्मा ने अखिल हेरवाड़कर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की। मैच लगभग यही ख़त्म हो गया था। हेरवाड़कर ने 29 गेंदों का सामना करके 24 रनों की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 42 गेंदों का सामना करके 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 33 रनों की नाबाद पारी खेल मैच मुंबई की झोली में डाल दिया। आदित्य तरे ने नाबाद 7 रन बनाए। मुंबई ने यह मैच 12.3 ओवरों में जीत लिया।