
Vijay Hazare Trophy 2024-25, Ishan Kishan 100: विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में ईशान किशन ने सोमवार को मणिपुर के खिलाफ 78 गेंदों में नाबाद 134 रनों की पारी खेल सनसनी मचा दी है। आपको बता दें वनडे वर्ल्डकप 2023 के बाद से ईशान टीम से बाहर हैं और वापसी के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। फरवरी में चैंपियंस ट्रॉफी खेला जाना है और जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है। उससे पहले ईशान कि ये पारी चयकर्तानओं का ध्यान जरूर खिचेगी। ईशान ने अपनी पारी में 16 चौके और 6 छक्के लगाए। ईशान कि इस पारी की बदौलत झारखंड ने 29वें ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।
जयपुर के डॉक्टर सोनी स्टेडियम में मणिपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 253 रन बनाए। मणिपुर के लिए सिर्फ जॉनसन सिंह अर्धशतकीय पारी खेल पाए, जबकि 4 बल्लेबाज अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल पाए। झारखंड ने 254 रन के लक्ष्य को 28.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। ईशान की शतकीय पारी की वजह से 254 रन का लक्ष्य बौना साबित हुआ और झारखंड ने विजय हजारे ट्रॉफी की लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली।
ईशान की इस पारी ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय चयनकर्ताओं को उनके बारे में एक बार फिर से सोचने का मौका दिया है। झारखंड की कप्तानी कर रहे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बचे हुए मैचों में अगर इसी तरह की फॉर्म जारी रखते हैं तो टीम इंडिया के दरवाजे उनके लिए खुल सकते हैं। झारखंड अपना अगला मुकाबला 26 दिसंबर को हरियाणा के खिलाफ खेलेगी। जबकि मणिपुर की टीम इसी मैदान पर 26 दिसंबर को ही गोवा का सामना करेगी।
Published on:
23 Dec 2024 05:58 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
