3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्यप्रदेश के कप्तान ने की अंपायर के साथ बदसलूकी, 20 मिनट तक रुका रहा मैच

विजय हज़ारे ट्रॉफी में भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके नमन ओझा ने अंपायर के साथ बदसलूकी की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 5 Oct 2018, 1:29 PM IST

naman ojha

मध्यप्रदेश के कप्तान ने की अंपायर के साथ बदसलूकी, 20 मिनट तक रुका रहा मैच

नई दिल्ली।विजय हजारे ट्रॉफी 2018 के दिल्ली और मध्य प्रदेश के बीच गुरूवार को हुए मुकाबले में नमन ओझा के ख़राब बर्ताव के कारण मैच 20 मिनट तक रुका रहा। इस मैच में दिल्ली ने मध्य प्रदेश को एकतरफा मुकाबले में 75 रनों से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नितीश राणा की शतकीय पारी के दम पर 8 विकेट के नुक्सान पर 284 रन बनाए। कप्तान नमन ओझा के ख़राब बर्ताव के बाद उनकी टीम 42.4 ओवर में केवल 209 रन ही बना सकी। दिल्ली के दाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज ललित यादव ने 5 विकेट झटके। दिल्ली की इस जीत के साथ 7 मैचों में 22 अंक हो गए हैं और वह क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के करीब है।


नमन ओझा की अंपायर संग बदसलूकी-
दिल्ली की बल्लेबाजी के वक्त 28वें ओवर में नितीश राणा 26 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी उन्होंने बाएं हाथ के लेग स्पिन गेंदबाज रमीज खान की बॉल पर स्वीप शॉट खेला जिसे शार्ट लेग पर खड़े फील्डर ने कैच कर लिया। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने इसपर जश्न मनाना शुरू कर दिया पर नितीश अपनी जगह से नहीं हिले। अंपायरिंग कर रहे राजीव गोदारा यह देख स्कवायर लेग अंपायर नवदीप सिंह से चर्चा करने उनके पास पहुचें और दोनों ने अंपायरों ने थर्ड अंपायर से मदद लेने का निर्णय किया। रेफरल में थर्ड अंपायर ने राणा को नॉटआउट दिया। इसपर भारतीय टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके नमन ओझा ने अपना आप खो दिया। ओझा ने इसके बाद अंपायर गोदारा को उंगली दिखाकर उनके फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अंपायरिंग करने की काबिलियत पर सवाल उठाया।

ओझा के खिलाफ हो सकती है कड़ी कार्रवाई-
यह तमाशा देख मैदान पर मैच रैफरी गोयल को आना पड़ा। इस मैच को 20 मिनट तक रोके रखा गया। मैच दोबारा शुरू किया गया और राणा ने 98 गेंदों में 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 107 रन बनाए। जांच के बाद ओझा को खेल के नियमों का उलंघन करने के मामले में कड़ी सजा का सामना करना पड़ा सकता है। मैच रेफरी इस मामले में पूरी रिपोर्ट सौपेंगे।


मैच का पूरा हाल-
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नितीश के शतक की बदौलत 8 विकेट के नुक्सान पर 284 रन बनाए। नितीश के अलावा ध्रुव शोरे ने भी 67 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। रनों का पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश को पहला झटका नमन ओझा(8) के रूप में भी लगा। वेंकटेश अय्यर ने 53 और सारांश जैन के 47 रनों की पारी की बदौलत टीम किसी तरह 200 रन बनाने में कामयाब रही। मध्य प्रदेश की टीम केवल 209 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए ललित यादव के 5 के अलावा मनन शर्मा ने 2 विकेट झटके।