28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल द्रविड़ नहीं राठौड़ बन सकते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के कोच, जानिए क्या है पूरा मामला

टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री का टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में चर्चा है कि गेंदबाजी कोच विक्रम राठौड़ हेड कोच बन सकते हैं।

2 min read
Google source verification
ravi_shastri.jpg

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद पूरा हो रहा है। ऐसे में श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के कोच बनकर गए राहुल द्रविड़ को लेकर क्रिकेट के गलियारों में चर्चा चल रही थी कि वह शास्त्री के उत्तराधिकारी यानी टीम इंडिया के फूल टाइम कोच बन सकते हैं। लेकिन राहुल द्रविड़ के क्रिकेट प्रमुख (NCA) के लिए पुन: आवेदन कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। इस बीच खबर आ रही हैं कि भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ टीम के अगले मुुख्य कोच बन सकते हैं।

राठौड़ की कोहली से भी अच्छी है ट्यूनिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राठौड़ रवि शास्त्री के उत्तराधिकारी बनने के प्रबल दावेदार हैं। शास्त्री का कार्यकाल इस साल दुबई में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के बाद समाप्त हो रहा है। राठौड़ फिलहाल टीम के साथ इंग्लैंड में हैं। वरिष्ठ पत्रकार विजय लोकपल्ली ने एक ट्वीट कर कहा है कि राठौड़ मुख्य कोच बनने के सबसे मजबूत दावेदार हैं। इस बीच कुछ और नाम भी सामने आ रहे हैं लेकिन राठौड़ का पलड़ा भारी बताया जा रहा है। राठौड़ के मौजूदा कोच शास्त्री से और कोहली से भी अच्छे संबंध हैं।

यह खबर भी पढ़ें:—Ind vs Eng 3rd Test: शास्त्री और कोहली के सामने प्लेइंग इलेवन की माथापच्ची, 3 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका तो 3 की होगी छुट्टी!

खिलाड़ियों की बल्लेबाजी सुधारने में शानदार काम कर रहे हैं राठौड़
राठौड़ बीते कुछ समय से टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच हैं। उनके कार्यकाल के दौरान ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती। ऋषभ पंत, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाजों ने भी अपने हुनर को मांजने के लिए राठौड़ के साथ काम किया। इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा जिस तरीके से आउट हुए उसे कमी को दूर करने के लिए राठौड़ कड़ी मेेहनत कर रहे हैं।

1996-97 में राठौड़ ने किया टीम इंडिया का नेतृत्व
राठौड़ ने साल 1996-97 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने भारत के लिए छह टेस्ट और सात वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। राठौड़ का अंतरराष्ट्रीय कॅरियर भले ही छोटा सा रहा हो, लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाए हैं। उन्होंने 146 मैचों में 49.66 के औसत से 11473 रन बनाए। वहीं लिस्ट ए कॅरियर की बात करें तो उन्होंने 99 मुकाबलों में 3000 के करीब रन बनाए।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग