कांबली ने अनोखे अंदाज़ में किया विश
जी हां! भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विनोद कांबली मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त है। दोनों ने साथ-साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया और 90 के दशक में वे भारत के लिए भी साथ खेले। दोनों के बीच बाद में कुछ अनबन भी हुई लेकिन फिर सब ठीक हो गया। कांबली समय-समय पर सचिन की तारीफ करते रहते हैं और उन्हें अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं। कांबली ने फ्रेंडशिप डे के दिन अपने दोस्त को ट्वीट कर अनोखे अंदाज़ में विश किया। कांबली ने लिखा " मैदान में तुम सबसे महान हो मैदान के बाहर तुम जय और में वीरू, इस फ्रेंडशिप डे में मैं ये कहना चाहूंगा के ये दोस्त हम नहीं तोड़ेंगे, तोड़ेंगे दम मगर तेरा साथ ना छोड़ेंगे।" कांबली के इस ट्वीट का सचिन ने कोई जवाब नहीं दिया। इतना ही नहीं थोड़ी देर बाद सचिन ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद को जन्म दिन की शुभकामनाएं भी दी।