5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs NED: रोहित कोहली और सूर्यकुमार की शानदार बल्लेबाजी, भारत ने नीदरलैंड को 180 रनों का लक्ष्य दिया

IND vs NED: इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट खोकर 179 रन बनाए हैं। टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक लगाए हैं।

2 min read
Google source verification
kohli_ned.png

India vs Netherlands t20 world cup 2022 Toss: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 का 23वां मुक़ाबला भारत और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और दायें हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के शानदार अर्धशतकों की मदद से नीदरलैंड के सामने 180 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।

इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करे का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उप-कप्तान केएल राहुल तीसरे ही ओवर में मात्र 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लगातार दूसरे मैच में राहुल का बल्ला खामोश रहा है। हालांकि राहुल आउट नहीं थे लेकिन उन्होंने डीआरएस का उपयोग नहीं किया और उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। पावर प्ले तक नीदरलैंड्स के गेंदबाजों ने अपना शिकंजा कसे रखा। भारत ने पावरप्ले में 1 विकेट के नुकसान पर 32 रन बनाए। लेकिन उसके बाद भारतीय कप्तान ने अपने हांथ खोल दिये और लंबे शॉट्स लगाना शुरू किया।

रोहित ने प्रिंगल के ओवर में बैक टू बैक दो चौके लगाते हुए टी20 क्रिकेट में अपना 29वां अर्धशतक जड़ा। लेकिन तभी 12वें ओवर में क्लासेन की गेंद पर लेग साइड में बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में रोहित शर्मा मिड विकेट में एकरमैन को कैच थमा बैठे। रोहित 39 गेंदों पर 53 रन बनाकर हुए आउट। रोहित और कोहली ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की।

इसके बाद विराट कोहली का साथ देने सूर्यकुमार यादव आए और दोनों ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। 14वां ओवर लेकर आएवैन मीकेरेन की दो गेंदों पर सूर्यकुमार यादव ने बैक टू बैक दो चौके लगाए। इसी के साथ टीम इंडिया का स्कोर भी 100 के पार पहुंचा। 10 से 15 ओवर के बीच भारत ने रनों की रफ्तार बढ़ाते हुए 47 रन जोड़े।

विराट कोहली ने क्लासेनके ओवर में मिड ऑफ के ऊपर से चौका लगाते हुए 37 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया। यह वर्ल्ड कप में उनका लगातार दूसरा पचासा है। वहीं सूर्यकुमार यादव ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 25 गेंदों पर नाबाद 51 रनों की पारी खेली। वहीं विराट कोहली ने 44 गेंद पर दो सिक्स और तीन चौकों की मदद से नाबाद 61 रन बनाए।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग