पॉइंट टेबल में 7वें नंबर पर आरसीबी
इस हार के साथ ही आरसीबी पॉइंट टेबल में एक बार फिर से पिछड़ गई है। 7 मैचों में 4 मैच हारने के बाद आरसीबी पॉइंट टेबल में 7वें नंबर पर है, जबकि दिल्ली डेयरडेविल्स आठवें नंबर पर है। वहीं कल का मैच जीतकर केकेआर चौथे नंबर पर पहुंच गई है। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता को 176 का लक्ष्य दिया था, जिसे केकेआर ने 19.1 ओवर में ही हासिल कर लिया और 6 विकेट से मैच जीत लिया।