
Virat kohli carry drink India vs Bangaldesh Asia cup 2023: एशिया कप 2023 के सुपर 4 का आखिरी मुक़ाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुक़ाबले में भारतीय टीम ने 5 बदलाव किए हैं और वर्ल्ड कप और खिलाड़ियों के वर्कलोड और चोटिल होने के डर को देखते हुए अपने कई अहम खिलाड़ियों को आराम दिया है।
इन खिलड़ियों में एक नाम पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का भी है। ऐसे में कोहली इस मैच में 'वॉटर बॉय' बन खिलाड़ियों को पानी पिलाते नज़र आए। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे हाथ में ड्रिंक्स लेकर मैदान में भागते हुए नज़र आ रहे हैं। कोहली इस दौरान मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। वीडियो में उनके पीछे तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी ड्रिंक्स लाते हुए नज़र आ रहे हैं।
इस मैच में कोहली समेत उपकप्तान हार्दिक पांड्या, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और स्पिनर कुलदीप यादव को आराम दिया गया है। उनके स्थान पर तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्ण और मोहम्मद शामी को टीम में शामिल किया गया है। तिलक वर्मा इस मैच में डेब्यू कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे पर टी20 डेब्यू किया था।
इस मैच में कोहली को आराम देने के फैसले पर फैन्स सवाल खड़े कर रहे हैं। कुछ लोग टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से नाराज़ भी हैं। लेकिन यह मैच महज एक औपचारिकता है, क्योंकि एशिया कप के फाइनलिस्ट पहले ही तय हो चुके हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने बैंच स्ट्रेंथ को टेस्ट करने के लिए खिलाड़ियों को आराम दिया है। जो वर्ल्ड कप से पहले एक अच्छा फैसला है।
Published on:
15 Sept 2023 04:03 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
