13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs ENG: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, इस मामले में सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

विराट ने अब तक भारत के लिए 311 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने खेली 299 पारियों में 58.71 की औसत से 14,797 रन बनाए हैं। कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में अगर 203 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह 50 ओवर के फॉर्मेट में 15 हजार रन पूरे कर लेंगे।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 13, 2026

virat kohli

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (फोटो- IANS)

Virat Kohli, India vs England ODI Series: भारत और इंग्लैंड के बीच मंगलवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। विराट कोहली लगभग छह महीने बाद टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए दिखाई देंगे। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में कोहली के निशाने पर कुछ बड़े रिकॉर्ड्स होंगे। विराट खास मामले में सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ सकते हैं।

15 हजार रन पूरे करने के करीब कोहली

दरअसल, विराट ने अब तक भारत के लिए 311 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने खेली 299 पारियों में 58.71 की औसत से 14,797 रन बनाए हैं। कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में अगर 203 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह 50 ओवर के फॉर्मेट में 15 हजार रन पूरे कर लेंगे। इस ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचने वाले कोहली सचिन तेंदुलकर के बाद विश्व के महज दूसरे बल्लेबाज बनेंगे। कोहली ने अपने एकदिवसीय करियर में 54 शतक और 77 अर्धशतक लगाए हैं।

सचिन तेंदुलकर को छोड़ देंगे पीछे

सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे करने के लिए 359 पारियां खेली थीं। हालांकि, विराट के पास इस मामले में उन्हें पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका होगा। कोहली अगर इस सीरीज में 203 रन बनाने में कामयाब रहते हैं, तो वह सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। सचिन ने यह उपलब्धि साल 2007 में हासिल की थी।

इंग्लैंड के खिलाफ कोहली का जोरदार रिकॉर्ड

कोहली का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में दमदार रहा है। उन्होंने इंग्लिश टीम का गेंदबाजी अटैक खूब रास आता है। इंग्लैंड के खिलाफ खेली 38 पारियों में विराट ने 41 की औसत से खेलते हुए 1,397 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली ने तीन शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं। इंग्लैंड की सरजमीं पर कोहली ने खेली 33 पारियों में 51.88 की औसत से 1,349 रन बनाए हैं। वह इंग्लिश कंडिशंस में एक शतक और 12 अर्धशतक लगा चुके हैं।

भारतीय टीम की चाहत यही होगी कि कोहली इंग्लैंड के खिलाफ अपने 'विराट' रिकॉर्ड को इस वनडे सीरीज में भी बरकरार रखने में सफल रहें। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाना है, जबकि दूसरा वनडे 16 और तीसरा एकदिवसीय मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाना है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग