नई दिल्ली। इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में जीत हासिल कर भारतीय टीम ने सीरीज के रोमांच को बढ़ा दिया है। नॉटिंघम में खेले गए इस मैच को भारत ने 203 रनों के विशाल अंतर से अपने नाम किया। सीरीज के दो शुरुआती मुकाबलों में बुरी तरीके से हार झेलने वाली भारतीय टीम तीसरे टेस्ट में इतना अच्छा कमबैक करेगी, इसकी उम्मीद बहुत कम लोगों को रही होगी। लेकिन अब मैच जीतकर विराट बिग्रेड ने अपने ऊपर उठ रही आलोचनाओं को बंद कर दिया है। यूं तो इस मैच में कई रिकॉर्ड बने, लेकिन कप्तान कोहली ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो उन्हें भारत के सबसे सफलतम कप्तान के रूप में स्थापित करता है।