28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट ने पूरा किया खेल मंत्री का चैलेंज, अब धोनी-अनुष्का और पीएम को दी चुनौती

खेल मंत्री द्वारा दिए गए फिटनेस चैलेंज को एक्सेप्ट करते हुए विराट कोहली ने पीएम मोदी को किया था चैलेंज।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 24 May 2018, 9:18 AM IST

virat kohli with pm modi

विराट ने प्रधानमंत्री को दिया फिटनेस चैलेंज, मोदी ने दिया यह जवाब

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ फिटनेस के बढ़ावा देने के लिए 'हम फिट तो इंडिया फिट' मुहीम चलाई है। खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। दरअसल, फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए खेल मंत्री ने मंगलवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो पुश-अप्स करते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ऋतिक रोशन , भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को भी फिटनेस चैलेंज दिया था। इस चैलेंज के जवाब में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने खेल मंत्री का चैलेंज एक्सेप्ट करते हुए अपने फिट रहने के तरीके का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था। विराट ने बह यह चैलेंज एक्सेप्ट कर लिया है और उन्होंने अपना वीडियो ट्विटर के माध्यम से शेयर किया है।


विराट ने एक्सेप्ट किया राठौर का चैलेंज
विराट कोहली बहुत ही फिट क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह हमेशा अपने फिटनेस ट्रेनिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया करते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने खेल मंत्री के चैलेंज को एक्सेप्ट करते हुए अपना वीडियो ट्विटर के माध्यम से शेयर किया है। विराट ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'राठौर सर मैं आपका चैलेंज एक्सेप्ट करता हूं। अब मैं इन तीन लोगो को आगे चैलेंज करना चाहता हूं- मेरी पत्नी अनुष्का शर्मा , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एमएस धोनी भाई को।"

पीएम ने एक्सेप्ट किया विराट का चैलेंज
विराट ने अभी प्रधानमंत्री को चैलेंज किया ही था कि उनके इस चैलेंज को पीएम ने एक्सेप्ट भी कर लिया। उन्होंने ट्वीट करके कहा "चैलेंज एक्सेप्टेड, विराट। मैं जल्द ही अपना फिटनेस वीडियो शेयर करूंगा।"

खेल मंत्री ने चलाई अनोखी मुहीम
खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने अपने ऑफिस के दफ्तर में पुश-अप्स लगाकर बॉलीवुड स्टार और खिलाड़ियों को 'हम फिट तो इंडिया फिट' की मुहीम के तहत चैलेंज किया था।राज्यवर्धन भारत के लिए ओलिंपिक खेलों में शूटिंग में सिल्वर मैडल जीत चुके हैं। उन्होंने ऐसा 2004 में एथेंस ओलंपिक्स में किया था। 2008 बीजिंग ओलंपिक्स के ओपनिंग सेरेमनी में उनको भारत का ध्वज वाहक बनाया गया था।

ऋतिक रोशन ने एक्सेप्ट किया चैलेंज
ऋतिक ने बताया कि वह अपने काम पर साइकिल पर जाते हैं और वह इस तरह अपनी फिटनेस बनाए रखते हैं। उन्होंने चैलेंज एक्सेप्ट करते हुए जो वीडियो उपलोड किया उसमे वह साइकिलिंग करते दिख रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि कार के बदले साइकिल का प्रयोग करें। उन्होंने अपने पिता राकेश रोशन, एक्टर टाइगर श्रॉफ और कुणाल कपूर को यह फिटनेस चैलेंज दिया था ।


साइना नेहवाल ने भी एक्सेप्ट किया चैलेंज
साइना ने भारी वेट उठाकर इस चैलेंज को एक्सेप्ट किया है। उन्होंने खेल मंत्री को इस इनिशिएटिव में उनको जोडने के लिए धन्यवाद भी किया है। उन्होंने आगे चैलेंज गौतम गंभीर , एक्टर राणा दुग्गाबती और पीवी सिंधु को किया है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग