
Virat Kohli & MS Dhoni
क्रिकेट (Cricket) का खेल काफी रोचक है और चौकों-छक्कों से यह रोमांच और भी बढ़ता है। पर क्रिकेट सिर्फ चौकों-छक्कों का खेल नहीं है। क्रिकेट में दौड़कर रन लेना भी बहुत ही अहम है। हर गेंद पर चौके-छक्के नहीं लगाए जा सकते, पर दौड़ कर रन बनाए जा सकते हैं। ऐसे में विकेटों के बीच तेज़ दौड़ना बहुत ही ज़रूरी है। इसके लिए अच्छी फिटनेस होनी ज़रूरी है। बहुत से लोग भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी (Ms Dhoni) को रिटायर होने से पहले विकेटों के बीच सबसे तेज़ मानते हैं। और जिसने भी धोनी को विकेटों के बीच दौड़ता देखा है, उसे भी ऐसा लगना स्वाभाविक है। पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को ऐसा नहीं लगता। वह किसी दूसरे खिलाड़ी को विकेटों के बीच सबसे तेज़ मानते हैं।
किसे मानते हैं कोहली विकेटों के बीच सबसे तेज़?
कोहली खुद विकेटों के बीच काफी तेज़ हैं। उनकी फिटनेस के तो बहुत लोग फैन हैं। कोहली जब क्रीज़ पर होते हैं तो विकेटों के बीच तेज़ी से दौड़ लगाते हुए रन ले लेते हैं। कोहली और धोनी एक साथ भी विकेटों के बीच रन के लिए कई बार दौड़ चुके हैं। धोनी की स्पीड की हर कोई तारीफ करता था। खुद कोहली भी धोनी को काफी तेज़ मानते थे। पर एक खिलाडी ऐसा है, जिसे कोहली धोनी से भी तेज़ मानते हैं। कोहली उस खिलाड़ी के साथ खेल भी चुके हैं। उस खिलाड़ी का नाम एबी डी विलियर्स (AB De Villiers) है।
डी विलियर्स साउथ अफ्रीका (South Africa) के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हैं। और कोहली के साथ आईपीएल (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीम से खेल चुके हैं। कोहली का मानना है कि डी विलियर्स विकेटों के बीच सबसे तेज़ खिलाड़ी हैं और उनसे तेज़ विकेटों के बीच दौड़ कर कोई भी रन नहीं ले सकता।
Published on:
22 Mar 2023 06:30 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
