युवाओं ने उठाया मौके का फायदा-
ऋषभ पंत और इसी सीरीज के पहले मैच में पदार्पण करने वाले पृथ्वी शॉ ने दूसरे मुकाबले में अर्धशतक जमाए थे। साथ ही इंग्लैंड दौरे के आखिरी मैच में पदार्पण करने वाले हनुमा विहारी का उस टेस्ट मैच में प्रदर्शन शानदार रहा था। युवाओं द्वारा मिले मौके का फायदा उठाने पर कोहली ने कहा, "अगर आप तीन खिलाड़ियों (इंग्लैंड में हनुमा विहारी, शॉ और पंत) को देखें तो उन्होंने मौके का अच्छा फायदा उठाया है। मेरा मानना है कि ये सभी चीजें भारत के लिए बहुत अच्छी हैं।"