3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विराट की जर्सी 40 लाख तो रोहित का बल्ला 24 लाख में हुआ नीलाम

केएल राहुल और उनकी अभिनेत्री पत्नी अथिया शेट्टी ने क्रिकेट फॉर चैरिटी नीलामी से 1.93 करोड़ रुपए जुटाए हैं। यह रकम वंचित और दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने वाले विपला फाउंडेशन को दी जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
virat kohli jersey

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और उनकी अभिनेत्री पत्नी अथिया शेट्टी ने शनिवार को क्रिकेट फॉर चैरिटी नीलामी की मेजबानी की। नीलामी में स्टार क्रिकेटर विराट कोहली, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी समेत कई बड़े प्‍लेयर्स ने अपनी बेशकीमती चीजें दान की।

विराट की जर्सी 40 लाख और ग्लव्स 28 लाख रुपए में बिके। इसके अलावा कप्तान रोहित का बल्ला 24 लाख, धोनी का बैट 13 लाख और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का बैट 11 लाख रुपए में बिका। केएल राहुल की जर्सी भी 11 लाख रुपए में नीलाम हुई। इस नीलामी से 1.93 करोड़ रुपए जुटाए गए। यह रकम वंचित और दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने वाले विपला फाउंडेशन को दी जाएगी।

Story Loader