24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने विराट कोहली, सुरेश रैना को छोड़ा पीछे

विराट कोहली ( Virat Kohli ) ने सुरेश रैना ( Suresh Raina ) को पीछे छोड़ते हुए टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

2 min read
Google source verification
virat kohli

फ्लोरिडा।वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 22 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली का बल्ला भले ही ना चला हो, लेकिन एक बड़ी उपलब्धि विराट कोहली ने जरूर हासिल कर ली। दरअसल, कोहली टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अभी तक ये रिकॉर्ड टी20 के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना के नाम था।

रोहित शर्मा इस लिस्ट में हैं तीसरे नंबर पर

रविवार को विराट कोहली ( Virat Kohli ) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 23 गेंदों में 28 रन की पारी खेली। मैच से पहले विराट कोहली को ये मुकाम हासिल करने के लिए सिर्फ 5 रनों की दरकार थी। विराट ने अब टी20 फॉर्मेट में 8416 रन बना लिए हैं। दूसरे नंबर पर सुरेश रैना ( Suresh Raina ) हैं, जिन्होंने 319 टी20 मैचों में 32.65 की औसत और 138.02 के स्ट्राइक रेट से 8392 रन बनाए हैं। इस सूची में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। रोहित ने 316 टी20 मैचों में 8291 रन बनाए हैं। ये आंकड़े किसी भी खिलाड़ी के द्वारा खेले गए ओवरऑल टी20 मैचों के हैं। इस लिस्ट में शिखर धवन और एमएस धोनी का भी नाम शामिल है। शिखर धवन चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 245 मैचों में 6953 रन हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने 317 मैचों में 6621 रन बनाए हैं।

IND Vs WI : भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत जीता दूसरा टी20, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

रोहित ने गेल को भी छोड़ा पीछे

इस मैच में रोहित शर्मा ने भी एक वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा। दरअसल, रोहित शर्मा टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के ही क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा के नाम 96 मैचों में कुल 107 छक्के हो गए हैं। वहीं क्रिस गेल के नाम 58 मैचों में 105 छक्के हैं। वहीं इस मामले में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल हैं। गप्टिल ने अब तक 76 मैचों में 103 छक्के लगाए हैं।