24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026 में सबसे मजबूत दावेदार MI, रयान या क्विंटन कौन होगा रोहित शर्मा ओपनिंग पार्टनर? जानें बेस्ट प्लेइंग 11

MI Playing XI Prediction for IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को खिताब जीतने का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है, क्‍योंकि इस टीम एक से बढ़कर एक मैच जिताऊ खिलाड़ी है। ऐसे एक नजर एमआई की बेस्‍ट संभावित प्‍लेइंग इलेवन डालते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Mar 24, 2026

MI Playing XI Prediction for IPL 2026

मुंबई इंडियंस टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

MI Playing XI Prediction for IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) 29 मार्च को अपने अभियान का आगाज कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के खिलाफ करेगी, तो उसकी नजरें ऐतिहासिक छठी ट्रॉफी जीतने पर होंगी। पांच बार की चैंपियन टीम के लिए टूर्नामेंट के पिछला सीजन भी अच्‍छा रहा। वह पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर रहते हुए क्‍वालीफायर-2 तक पहुंची, लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना सकी। एमआई के ज्‍यादा खिलाड़ी अच्‍छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। हालांकि रोहित शर्मा के ओपनिंग पार्टनर को लेकर रयान रिकल्‍टन और क्विंटन डी कॉक के बीच रेस है। 19वें सीजन में एमआई की बेस्‍ट प्‍लेइंग इलेवन क्‍या हो सकती है? आइये एक नजर इस पर डालते हैं।

रोहित शर्मा का ओपनिंग पार्टनर कौन बनेगा?

एमआई के लिए रोहित शर्मा के साथ ओपनर की भूमिका के लिए सबसे बड़ी जंग होगी और यह मुकाबला दो दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों रयान रिकल्टन और क्विंटन डी कॉक के बीच होगा। रिकल्टन ने पिछले सीजन में अपने पहले ही आईपीएल में 14 मैचों में 388 रन बनाए थे और हिटमैन के साथ मिलकर एक मजबूत ओपनिंग जोड़ी बनाई थी। वहीं, डी कॉक आखिरी बार 2021 में टीम का हिस्सा थे। पिछले सीजन में उन्‍होंने केकेआर के लिए 8 मैचों में 152 रन बनाए थे। भले ही डी कॉक को रयान से ज्‍यादा अनुभव हो, लेकिन आंकड़े उन्‍हें रोहित का ओपनिंग पार्टनर बनाते हैं।

सूर्या नंबर-3 तो नंबर 4 पर कौन उतरेगा?

सूर्यकुमार यादव का नंबरज्ञ3 पर बैटिंग करने आना तय है, क्योंकि वह पहले भी ऐसा ही करते आए हैं। हालांकि, हाल के दिनों में उनकी फॉर्म कुछ खास नहीं रही है। T20 वर्ल्ड कप में भी उन्हें काफी संघर्ष करते देख गया। टीम मैनेजमेंट शायद किसी और को नंबर-3 पर भेजने के बारे में सोचे, लेकिन उनके पास विकल्प बहुत कम हैं।

इसलिए सूर्या के नंबर-3 पर उतरने की संभावना ज्‍यादा है। वहीं, नंबर-4 पर शेरफेन रदरफोर्ड होंगे, जिन्हें जीटी से ट्रेड करके टीम में शामिल किया गया है। वेस्टइंडीज़ के इस स्टार खिलाड़ी ने 2025 में टाइटन्स के लिए इस पोजिशन पर शानदार प्रदर्शन किया था।

नई भूमिका में नजर आ सकते हैं तिलक वर्मा

तिलक वर्मा आईपीएल हो या टी20 इंटरनेशनल ज्‍यादातर नंबर-3 या 4 पर खेलते नजर आए हैं। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से स्थिति पूरी तरह बदल गई है। तिलक ने भारत के 9 टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैचों में से 5 में नंबर-3 पर बैटिंग की। उन्होंने 25, 25, 25, 31 और 1 का स्कोर किया। इसके बाद जब उन्‍हें बाकी मैचों में नंबर-5 या उससे नीचे उतार गया तो नतीजे शानदार रहे।

अगले चार मैचों में उन्‍होंने जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ नंबर-6 पर 16 गेंदों में 44, वेस्‍टइंडीज के खिलाफ नंबर-5 पर 15 गेंदों में 27, इंग्‍लैंड के खिलाफ नंबर-7 पर 7 गेंदों में 21 और फाइनल में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ नंबर-6 पर 6 गेंदों में 8 रन बनाए। वह एमआई के लिए भी यही रोल निभा सकते हैं।

MI की संभावित प्लेइंग XI

रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन, सूर्यकुमार यादव, शेरफेन रदरफोर्ड, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट।

MI का फुल स्‍क्‍वॉड

हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकल्‍टन, रॉबिन मिंज, राज बावा, रघु शर्मा, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इजहार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप

IPL 2026