टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने रेड बॉल की कप्तानी छोड़ दी है। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए अपने कप्तानी छोड़ने की बात कही है। विराट कोहली ने इमोशनल मैसेज में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का शुक्रिया किया है जिन्होंने उनपर भरोसा किया। विराट कोहली ने लिखा, 'धोनी को काफी ज्यादा शुक्रिया जिन्होंने मुझपर भरोसा किया कि मैं कप्तानी कर सकता हूं और टीम इंडिया को आगे लेकर जा सकता हूं।'