29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट वर्ल्ड कपः ‘राजा हरिशचंद्र’ से हो रही विराट कोहली की तुलना, ये है वजह…

बिना आउट दिए ही मैदान छोड़कर चले गए कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया पर जमकर उड़ी विराट कोहली की खिल्ली
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manoj Sharma Sports

•

Updated: 16 Jun 2019, 11:22 PM IST

virat_kohli.jpg

मैनचेस्टर। पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 ( ICC cricket World Cup 2019 ) भारतीय क्रिकेट टीम की दमदार बल्लेबाजी ने फैंस का मन मोह लिया। शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने फिफ्टी प्लस रन बनाकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

भारतीय बल्लेबाजों के अलावा इस मैच में एक ओर चीज चर्चा में रही। वो थी भारतीय कप्तान विराट कोहली का अंपायर आउट दिए बगैर मैदान छोड़कर चले जाना। कोहली का इस तरह मैदान से बाहर जाना कमेंटेटरों के बीच भी चर्चा का विषय बना रहा।

विराट जब 77 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे तभी मोहम्मद आमिर की एक बाउंसर पर विराट चकमा खा बैठे। गेंद निकलने के साथ ही एक जोर की आवाज आई। विराट समझे ये आवाज उनके बल्ले के गेंद से छूने के कारण आई। असल में ऐसा नहीं था।

यहां हैरानी की बात ये रही कि विराट ने अंपायर के फैसले तक का इंतजार नहीं किया और वे सीधे मैदान छोड़कर चले गए। बाद में जब टीवी रिप्ले में देखा गया तो विराट नॉट आउट पाए गए। विराट जब मैदान छोड़कर गए तब टीम का स्कोर पांच विकेट पर 314 रन था।

सोशल मीडिया पर उड़ी विराट की खिल्लीः

विराट के बिना आउट हुए इस तरह मैदान छोड़कर जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिल्ली उड़ी। एक फैन ने तो उन्हें राजा हरिशचंद्र तक कह दिया। वहीं कुछ फैंस ने यहां तक कहा दिया अगर भारत मैच हारता है तो इसके जिम्मेदार विराट होंगे। उन्हें कोई हक नहीं पहुंचता की वे अपना विकेट तो विरोधी टीम को तोहफे में देकर जाएं।