17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद विराट से पूछे सवाल, कोहली ने हिंदी को लेकर कर दिया ट्रोल

रोहित ने विराट की पारी की तारीफ करते हुए कहा कि आपने अच्छे शॉट खेले और सही तरीके से गैप में शॉट खेले। सही गेंदबाजों को टारगेट किया। विराट से सवाल करते हुए रोहित शर्मा पूरी तरह से हिंदी में बात करने की कोशिश कर रहे थे और कोहली को हंसी आ गई। उन्होंने कहा कि पहली बार मुझसे बात करते हुए इतनी शुद्ध हिंदी बोल रहा है।

2 min read
Google source verification
virat_rohit.png

Virat kohli rohit sharma interview: एशिया कप-2022 के सुपर 4 का पांचवा मुक़ाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला। कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने टी20 करियर का पहला शतक जड़ा। कोहली का यह शतक 1020 दिनों के बाद आया है। ऐसे में इस मैच के बाद बीसीसीआई टीवी पर टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने विराट का इंटरव्यू लिया।

रोहित ने विराट की पारी की तारीफ करते हुए कहा कि आपने अच्छे शॉट खेले और सही तरीके से गैप में शॉट खेले। सही गेंदबाजों को टारगेट किया। रोहित ने विराट से कहा, ' विराट बहुत-बहुत बधाई। आपका 71वीं सेंचुरी का पूरा भारत इंतजार कर रहा था, और मैं जानता हूं कि आप सबसे ज्यादा इसका इंतजार कर रहे थे। जो टाइम आपने इतने सालों में बिताया है, अपने गेम को खेलते हुए, हमें तो पता ही था कि ये माइलस्टोन होंगे, लेकिन आज की जो पारी थी, वह बिल्कुल खास है क्योंकि हमें जीतकर खत्म करना था। आपने जो इनिंग खेली, उसमें काफी कुछ देखने को मिला, आपने गैप्स अच्छे ढूंढे, शॉट्स अच्छे लगाए, अच्छे बॉलर को टारगेट किया, तो अपनी पारी के बारे में बताइये कि कैसे शुरुआत हुई और आपने इसे आगे कैसे बढ़ाया?

रोहित के इस सवाल को सुन विराट हंस पड़े और कप्तान को ट्रोल कर दिया। विराट ने कहा, 'इतनी शुद्ध हिंदी बोल रहा है मेरे साथ आज पहली बार।' इस पर रोहित ने कहा कि उनका प्लान हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं को मिलाकर बोलने का था, लेकिन हिंदी में अच्छी लय मिली तो उन्होंने इसी भाषा में बात करने का फैसला किया।

इसके बाद विराट ने अपने जवाब में कहा, 'रोहित थैंकयू, काफी स्पेशल दिन था हमारे लिए। टीम के तौर पर हमने पिछले मैच के बाद बात की थी कि हम किस एटिट्यूड से खेलेंगे वह हमारे लिए मैटर करेगा, क्योंकि हमारे लिए यह टूर्नामेंट बिल्कुल जरूरी था, हमें नॉकआउट मैचों को एक्सपोजर मिला, प्रेशर का एक्सपोजर मिला, लेकिन हमारा गोल हम सबको पता है कि क्या है, वह है ऑस्ट्रेलिया में होने वाला वर्ल्ड कप और हम उसके लिए सुधार कर रहे हैं। जो हमारे मैच ठीक नहीं हुए, उससे हम सीखेंगे। सिर्फ आज ही नहीं, मैं जब से ब्रेक से आया हूं, मैंने 13-14 साल में पहली बार इतने लंबे समय तक बैट को हाथ नहीं लगाया।'

विराट ने आगे कहा, 'तुम लोगों की तरफ से मैनेजमेंट की तरफ से कम्युनिकेशन बिल्कुल साफ था कि मुझे खेलने दो। मुझे लगता है कि वह चीज मेरे लिए बहुत जरूरी थी। तुम सबने मिलकर जो स्पेस मुझे दिया, और इससे मुझे काफी रिलैक्स फील हुआ। हमारे सामने वर्ल्ड कप है और अगर मैं अच्छा खेलूंगा तो मैं टीम को और कॉन्ट्रिब्यूट कर सकता हूं। मैंने राहुल भाई से बात की थी कि बैटिंग फर्स्ट होने पर मिडिल के ओवरों में मैं कैसे अपना स्ट्राइक रेट बढ़ा सकता हूं। मेरा बस एक ही प्लान था कि जो-जो चीजें हमें वर्ल्ड कप के प्वॉइंट ऑफ व्यू से सही करनी है, वो मैं एशिया कप में ट्राइ करूंगा।'