29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ind vs Eng T20: विराट और रोहित ही नहीं धोनी और रैना भी हैं बड़े कीर्तिमान रचने की देहलीज़ पर

विराट-रोहित ही नहीं धोनी भी अपने एक कीर्तिमान के करीब हैं वहीँ टीम इंडिया अगर ये मैच जीत जाती है तो ये उनकी इंग्लैंड में इंग्लैंड के विरुद्ध पहली टी20 जीत होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 3 Jul 2018, 7:11 PM IST

ind

Ind vs Eng T20: विराट और रोहित ही नहीं धोनीऔर रैना भी हैं बड़े कीर्तिमान रेचने की देहलीज़ पर

नई दिल्ली। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा इस साल का सबसे बड़ा दौरा है। बड़ा इस लिए क्योंकि अगले साल वनडे विश्वकप यहीं खेला जाना है। इस दौरे का आगाज़ 3 जुलाई को टी२० मैच के साथ होगा। मैनचेस्टर के ओल्डट्रेफर्ड स्टेडियम में खेले जाने वाला पहला टी20 मैच ऐतिहासिक मैच होगा क्योंकि इस मैच में बहुत से कीर्तिमान बनाने कि संभावनाएं हैं। विराट-रोहित ही नहीं धोनी भी अपने एक कीर्तिमान के करीब हैं वहीँ टीम इंडिया अगर ये मैच जीत जाती है तो ये उनकी इंग्लैंड में इंग्लैंड के विरुद्ध पहली टी20 जीत होगी।

मैच में बनेंगे ये कीर्तिमान
जी हां! इस मैच में बहुत से कीर्तिमान बनाने की उम्मीद हैं। इस टी-20 मैच में कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और रोहित शर्मा के पास एक नया रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। विराट अगर इस मैच में 7 चौके लगा देते हैं तो टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद को पीछे छोड़ देंगे। इसके अलावा विराट टी20 क्रिकेट में 2000 रन बनाने से मत्र 17 रन पीछे हैं। वहीं भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा टी-20 में 2000 रन बनाने से सिर्फ 51 रन दूर हैं। सुरेश रैना भी इस मैच में एक कीर्तिमान अपने नाम करने वाले हैं अगर रैना इस मैच में दो सिक्स मार देते हैं तो वे टी-20 क्रिकेट में 300 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

धोनी भी किसी से काम नहीं
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगर इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में दो स्टंपिंग करते हैं, तो वे टी-20 में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले पहले विकेटकीपर बन जाएंगे। वहीं अगर धोनी तीन छक्के लगाते हैं, तो वह टी-20 क्रिकेट में 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इसके अलावा अगर वे इस मैच में 45 रन बना लेते हैं तो वे टी-20 क्रिकेट में अपने 1500 रन पूरे कर लेंगे। भारत के लिए यह दौरा काफी मुश्किल माना जा रहा है ऐसे में उसकी कोशिश पहले मैच में जीत हासिल कर दौरे की सकारात्मक शुरूआत करने की होगी। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में है। भारत ने हाल ही में आयरलैंड को दो टी-20 मैचों की सीरीज में 2-0 से मात दी थी तो वहीं इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 5-0 से हराया था।