2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीरेंद्र सहवाग बनेंगे टीम इंडिया के सेलेक्टर! एशिया कप से पहले BCCI ले सकता है बड़ा फैसला

चेतन शर्मा के अचानक मुख्य चयनकर्ता के पद से इस्तीफा देने के बाद अभी चयन समिति में एक पद खाली है। इस समय भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी शिव सुंदर दास संभाल रहे हैं। ऐसे में इस एक रिक्त पद के लिए सहवाग का नाम बार-बार सामने आ रहा है।

2 min read
Google source verification
sehwag.png

क्रिकेट के लिए यह साल बहुत महत्वपूर्ण है। सितम्बर में जहां असाइ कप 2023 का आयोजन होगा वहीं इस साल के अंतर में वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेला जाएगा। भारत की नज़रें इन दोनों टूर्नामेंट पर होंगी और करीब 10 साल बाद ICC की ट्रॉफी जीतना चाहेगा। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक बड़ा फैसला ले सकती है। BCCI भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को जल्द एक बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी सकती है।

चेतन शर्मा के अचानक मुख्य चयनकर्ता के पद से इस्तीफा देने के बाद अभी चयन समिति में एक पद खाली है। इस समय भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी शिव सुंदर दास संभाल रहे हैं। ऐसे में इस एक रिक्त पद के लिए सहवाग का नाम बार-बार सामने आ रहा है। दरअसल बीसीसीआई को नॉर्थ जॉन से एक चयनकर्ता की तलाश है। गौतम गंभीर, युवराज सिंह और हरभजन सिंह नार्थ जोन के खिलाड़ी हैं। लेकिन यह खिलाड़ी अभी इस पद के लिए एलिजिबल नहीं है। दरअसल संन्यास लेने के 5 साल के बाद ही इस पद के लिए खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं।

हां वीरू के बचपन के दोस्त और पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा इसके लिए एलिजिबल हैं। लेकिन बड़े खिलाड़ी चयनकर्ता की भूमिका निभाने से कतराते हैं। इसके पीछे की वजह है चयनकर्ताओं को मिलने वाली सैलरी। एक समय भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी दिलीप वेंगसरकर और के. श्रीकांत जैसे दिग्गज खिलाड़ी निभाते हुए नजर आते थे। लेकिन अब इस जिम्मेदारी को निभाने से बड़े खिलाड़ी साफतौर पर कतराते हुए दिखाई देते हैं।

मौजूदा समय में भारतीय टीम के चयन समिति में शामिल सदस्यों को मिलने वाले वेतन को देखा जाए तो उसमें चीफ सेलेक्टर को सालाना 1 करोड़ रुपए मिलते हैं। वहीं चयन समिति में शामिल बाकी के अन्य सभी सदस्यों को 90 लाख रुपए सालाना वेतन के तौर पर बीसीसीआई की तरफ से दिए जाते हैं।