4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लंका के गेंदबाज़ों की पिटाई देखकर वीरू को आई रहम, रोहित को दे डाली ये नसीहत

रोहित की पारी में 10 छक्के और 12 चौके शामिल थे। रोहित शर्मा ने श्रीलंका के गेंदबाज़ों को जी भरकर कूटा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Updated: 23 Dec 2017, 6:13 PM IST

rohit sharma

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट को तो अलविदा कह चुके हैं। लेकिन उनका मस्त मिजाज़ आज भी उन्हें क्रिकेट से जोड़े हुआ है, ठीक वैसे ही जैसे फेवीक्विक जोड़ के रखता है। क्रिकेट के बाद ट्विटर को अपना सब कुछ मान चुके सहवाग अपने खतरनाक और धमाकेदार ट्वीट्स की वजह से हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। यही कारण है कि ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मौजूदा वक्त में ट्विटर पर सहवाग के 1 करोड़ 48 लाख के आस-पास फॉलोअर्स हैं।

बता दें कि भारत और श्रीलंका के खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज़ के दूसरे मैच में रोहित शर्मा ने 35 गेंदों पर शतक जड़ दिया। रोहित ने अपने इसके साथ ही रोहित ने डेविड मिलर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। हालांकि आउट होने से पहले रोहित ने 43 गेंदों पर 118 रन बना लिए थे। रोहित की पारी में 10 छक्के और 12 चौके शामिल थे। रोहित शर्मा ने श्रीलंका के गेंदबाज़ों को जी भरकर कूटा। अपनी पारी के दौरान रोहित ने एक ओवर में 4 छक्के भी जड़े थे।

लेकिन शायद सहवाग को श्रीलंका के गेंदबाज़ों के साथ रोहित शर्मा की दरिंदगी पसंद नहीं आई। सहवाग ने ट्विटर पर रोहित शर्मा की पारी की एक फोटो लगाकर ट्वीट किया। सहवाग ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा कि, ''रोहित शर्मा! मज़ाक बना रखा है यार, ये आसान नहीं है।'' बस फिर क्या था, लोगों ने भी सहवाग के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरु कर दिया। खबर लिखे जाने तक सहवाग के इस ट्वीट पर करीब 3700 कमेंट्स, 11 हज़ार से ज़्यादा रीट्वीट और करीब 77 हज़ार से भी ज़्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

लेकिन जहां तक देखा जाए तो श्रीलंका के गेंदबाज़ों के खिलाफ रोहित शर्मा की बैटिंग को देखकर सहवाग को भी उन पर दया आ गई। लेकिन रोहित शर्मा ने लंका पर कोई रहम नहीं की।