23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs SA: मैच में हुआ जमकर बवाल! आपस में भिड़े डेविड मिलर और वाशिंगटन सुंदर, अंपायर को करना पड़ा बीच-बचाव, देखें video

इस मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीकी खब्बू बल्लेबाज डेविड मिलर और भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर के बीच गरमा-गर्मी देखने को मिली। दोनों के बीच इस हुए इस वोल्टेज ड्रामा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Feb 23, 2026

IND vs SA

डेविड मिलर और वॉशिंगटन सुंदर के बीच गरमा-गर्मी देखने को मिली। (photo - BCCI)

Washington Sundar Heated Exchange With David Miller: टी20 वर्ल्ड कप का 43वां मुक़ाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यह भारत की रनों के लिहाज से टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी हार है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीकी खब्बू बल्लेबाज डेविड मिलर और भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर के बीच गरमा-गर्मी देखने को मिली। दोनों के बीच इस हुए इस वोल्टेज ड्रामा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

सुंदर और मिलर के बीच लड़ाई

यह घटना दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी के दौरान 14वें ओवर के अंत में हुई। जब गेंदबाजी कर रहे वॉशिंगटन सुंदर ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े डेविड मिलर को लेकर अंपायर से शिकायत की। सुंदर ने ट्रिस्टन स्टब्स को गेंद डाली, अफ्रीकी बल्लेबाज ने उसे लेग साइड पर एक रन के लिए खेल दिया। जिसके बाद सुंदर ने मिलर की पोजिशन की ओर इशारा किया। ओवर खत्म होने के बाद मिलर भारतीय खिलाड़ी की ओर बढ़े और दोनों के बीच गर्मागर्म बहस हो गई। ईशान किशन, स्टब्स और अंपायर ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।

मैच का हाल -

इस मैच में मिलर का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने 35 गेंद पर सात चौके और तीन छक्के की मदद से 63 रनों की पारी खेली। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए। टीम की तरफ से डेविड मिलर के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने भी ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 29 गेंदों में 45 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

भारत की खराब बल्लेबाजी

जवाब में भारत की पूरी टीम 111 रन बनाकर सिमट गई। भारतीय टीम का बैटिंग ऑर्डर सुपर-8 राउंड के मुकाबले में ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। ईशान किशन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, अभिषेक शर्मा महज 15 रन बनाकर चलते बने। तिलक वर्मा का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा और वह महज एक रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाने के बाद कॉर्बिन बॉश का श शिकार बने। वॉशिंगटन सुंदर और हार्दिक पांड्या भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

शिवम दुबे ने 37 गेंदों में 42 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। दक्षिण अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी में मार्को जानसेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3.5 ओवर में महज 22 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए, जबकि केशव महाराज ने 3 विकेट चटकाए।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप