2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने जसप्रीत बुमराह की चोट पर मैनेजमेंट के ऊपर सवाल खड़े किए

इंजरी के कारण टी-20 वर्ल्ड कप से जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए है। टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। अब टीम मैनेजमेंट के ऊपर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी ने भी अब बड़े आरोप मैनेजमेंट के ऊपर लगाए है।

2 min read
Google source verification
jasprit bumrah

jasprit bumrah

अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप होगा और इससे पहले टीम इंडिय में उथल-पुथल मच गई है। जसप्रीत बुमराह इंजरी के कारण बाहर हो गए है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वापसी कर उन्होंने 2 मुकाबले खेले थे। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 में वो नजर नहीं आए। इसके बाद खबर आई है कि वो वर्ल्ड कप से ही बाहर हो गए है। इस खबर के बाद सभी निराश है और टीम मैनेजमेंट के ऊपर अब सवाल भी खड़े हो रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने तो टीम मैनेजमेंट को इसका जिम्मेदार ठहराया है। जाफर ने साफ-साफ कह दिया है कि इसमें मैनेजमेंट की गलती है क्योंकि बुमराह को बहुत जल्दी मैच खिला दिया गया।


वसीम जाफर का बड़ा बयान

ईएसपीएन क्रिकइंफो पर वसीम जाफर ने बड़ा बयान देते हुए कहा, मुझे लगता है कि ये फ्रेक्चर पहले से ही था। उन्होंने दो मैच खेले और वहां से फिर दिक्कत हो गई। मैनेजमेंट ने उन्हें खिलाने में बहुत जल्दी कर दी। उन्हें कुछ और आराम करना चाहिए था।

उन्होंने आगे कहा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उनकी वापसी नहीं होनी चाहिए थी। उन्हें सीधे वर्ल्ड कप में खेलना चाहिए था। तब तक वो पूरी तरह फिट भी हो जाते हैं। मैं इसमें मैनेजमेंट की गलती कहूंगा। चोट उनकी कितनी गंभीर है मुझे नहीं पता लेकिन उन्हें समय मिलना चाहिए था।

यह भी पढ़ें- बुमराह की जगह T20 में शामिल किए गए मोहम्मद सिराज की 3 खास चीजें जिससे टीम इंडिया को होगा फायदा



कब तक फिट होंगे बुमराह?

रिपोर्ट में कहा गया है कि बुमराह को पूरी तरह फिट होने में 4 से 6 महीने लगेंगे। ऐसा होगा तो फिर वो टी-20 वर्ल्ड कप के बाद होने वाली सीरीज भी नहीं खेल पाएंगे। साउथ अफ्रीकी सीरीज से बुमराह बाहर हो गए है और उनकी जगह मोहम्मद सिराज को जगह दी गई है। हालांकि BCCI ने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि बुमराह टी-20 वर्ल्ड में खेलेंगे या नहीं। उन्हें अभी NCA में बुलाया गया और उनकी इंजरी की जांच हो रही है। अगर चोट ज्यादा गंभीर नहीं होगी तो फिर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए रिस्क लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ ने भारतीय टीम को सतर्क रहने की दी धमकी

Story Loader