20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: कुलदीप और चहल की फिरकी में फंसा वेस्टइंडीज, भारत को दिया 150 रनों का लक्ष्य

IND vs WI: वेस्टइंडीज के लिए पॉवेल ने कप्तानी पारी खेलते हुए सबसे ज्यादा 32 गेंद पर 48 रन बनाए। उनके अलावा विकेट कीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 34 गेंद पर 41 रनों की पारी खेली। भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने तीन ओवर में 24 रन देकर दो विकेट झटके।
2 min read
Google source verification
chahal_t20.png

India vs West Indies 1st T20: वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुक़ाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की गेंदबाजी के सामने करेबियाई बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिये और भारत को मात्र 150 रन का लक्ष्य दिया है।

वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमन पॉवेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर मात्र 149 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज के लिए पॉवेल ने कप्तानी पारी खेलते हुए सबसे ज्यादा 32 गेंद पर 48 रन बनाए। उनके अलावा विकेट कीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 34 गेंद पर 41 रनों की पारी खेली। भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने तीन ओवर में 24 रन देकर दो विकेट झटके।

पहले बल्लेबाजी करते हुए करेबियाई टीम ने तेज शुरुआत की। लेकिन 30 के स्कोर पर टीम को एक के बाद एक दो झटके लगे और रनों की गति थम गई। वेस्टइंडीज को पहला झटका युजवेंद्र चहल ने दिया। उन्होंने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर कायेल मेयर्स को एलबीडब्ल्यू आउट किया। मेयर्स सात गेंद पर एक रन ही बना सके। चहल ने उनके बाद ब्रेंडन किंग को भी पवेलियन भेज दिया। किंग तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।

वेस्टइंडीज को तीसरा झटका जॉनसन चार्ल्स के रूप में लगा। उनका बल्ला पहले टी20 में नहीं चला। वह छह गेंद पर तीन रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप की गेंद को वह बाउंड्री के बाहर भेजना चाहते थे, लेकिन गेंद हवा में ज्यादा ऊपर चली गई। पहला मैच खेल रहे तिलक वर्मा ने आगे की ओर दौड़ते हुए शानदार कैच लिया।

भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने 15वें ओवर की पहली गेंद पर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने निकोलस पूरन को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। पूरन ने मैचमें शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन वह अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। वह 34 गेंद पर 41 रन बनाकर आउट हुए। भारत को पांचवीं सफलता अर्शदीप सिंह ने दिलाई। उन्होंने शिमरॉन हेटमायर को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। हेटमायर ने 12 गेंद पर 10 रन बनाए।

इसके बाद वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमन पॉवेल अपने अर्धशतक से चूक गए हैं। अर्शदीप सिंह ने उन्हें सूर्यकुमार यादव का हाथों कैच कराया। पॉवेल ने तीन चौके और तीन सिक्स की मदद से 32 गेंद में 48 रन बनाए। इसके बाद जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड एन मिलकर टीम को 140 के पार पहुंचाया। भारत के लिए चहल के अलावा अर्शदीप सिंह ने दो, कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या ने एक- एक विकेट झटके।