24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WI vs IND: वेस्टइंडीज को कड़ी चुनौती देगी भारत की युवा ब्रिगेड, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

WI vs IND when and where to watch: भारत और वेस्टइडीज़ के बीच खेली जाने वाली इस वनडे सीरीज का लाइव टेलेकास्ट किसी भी प्राइवेट सेटेलाइट चैनल पर नहीं किया जागा। इस मैच को आप सिर्फ डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
cric.png

West Indies vs India 1st ODI Live Streaming: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुक़ाबला पोर्ट ऑफ स्‍पेन में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। इस सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन कर रहे हैं। वहीं वेस्‍टइंडीज की कमान नियमित कप्तान निकोलस पूरन के हाथ में ही है। यह मैच आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं। आए इसके बारें में हम आपको बताते हैं।

भारत और वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का पहला मैच कहां खेला जाएगा?
यह मुकाबला वेस्टइंडीज के त्रिनिदाद और टोबैगो के पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान में खेला जाएगा।

भारत-विंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला कब शुरू होगा?
यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। इस मैच का टॉस 6.30 पर होगा, वहीं पहली गेंद 7 बजे फेंकी जाएगी।

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे किस चैनल पर लाइव टेलीकास्ट होगा?
यह मुकाबला किसी भी प्राइवेट सेटेलाइट चैनल पर टेलीकास्ट नहीं किया जाएगा। इसे आप डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं।

इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?
इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फनकोड एप पर देखी सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको वेस्टइंडीज बनाम भारत वनडे मैच के लाइव अपडेट्स और मैच से जुड़ी अन्य रोचक खबरें पढ़नी हैं तो फिर आप www.patrika.com के क्रिकेट सेक्शन पर विजिट कर सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्‍लेइंग 11 -

भारत: शिखर धवन (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, दीपक हु्ड्डा, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह।

वेस्‍टइंडीज: निकोलस पूरन (कप्‍तान), शाई होप, ब्रेंडन किंग, शामराह ब्रूक्‍स, काइल मेयर्स, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्‍डर, अकील हुसैन, अल्‍जारी जोसेफ, गुदाकेश मोती और जायडेन सील्‍स।