
10000 रन पुरे होने पर सब दे रहे बधाई पर अनुष्का ने इस खास अंदाज में कोहली को कहा " क्या आदमी है "
नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान और ‘रन मशीन' के नाम से विख्यात विराट कोहली ODI में सबसे तेजी से 10000 रन पूरे करनेवाले बल्लेबाज बन गये हैं। कोहली ने विंडीज के खिलाफ शतक के साथ यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया । वैसे कोहली के इस शतक के बावजूद बुधवार का भारत मैच नहीं जीत पाया। लेकिन अपनी 157 रनों की पारी के दौरान कोहली ने कई रिकार्ड्स बनाएं। इसके लिए उन्हें दुनिया भर से बधाई मिल रही है लेकिन पत्नी अनुष्का शर्मा ने सबसे अनोखे और निराले अंदाज में अपने पति किंग कोहली को बधाई दी ।
कोहली ने लगाया करियर का 37वां शतक-
इससे पहले भारत की ओर से कप्तान कोहली ने 129 गेंदों का सामना करते हुए 157 रनों की शानदार पारी खेली। कोहली के अलावा अंबाती रायडू ने भी 73 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस मैच में कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए। कोहली की इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। आपको बता दें भारत के बल्लेबाजों द्वारा इतनी अच्छी करने के बाद भी शाइ होप के जुझारू शतक की मदद से वेस्टइंडीज ने दूसरा वनडे क्रिकेट मैच टाइ करा लिया। भारत ने कोहली की पारी के दम पर छह विकेट पर 321 रन बनाये थे और विंडीज की टीम भी 321 ही बना सकी।
थम न रहा बधाइयों का सिलसिला-
विराट की विंडीज के खिलाफ 157 रनों कि पारी की चारों ओर तारीफ़ हो रही है । घरेलू मैचों और विदेशी टूर्स पर अनुष्का को अक्सर विराट और टीम इंडिया को मोटिवेट करते देखा गया है । लेकिन कल के मैच में अनुष्का मैदान पर तो मौजूद नहीं थी लेकिन फिर भी वो लगातार मैच पर नजरें जमाएं बैठी थी । और जब कोहली ने वनडे इंटरनेशनल मैचों में अपना 10,000 रन पूरा किया तो वो खुद कि एक्साइटमेंट को काबू नहीं कर सकी। इंस्टाग्राम पर उन्होंने इसके बाद विराट कि सेलिब्रेशन करती फोटो डाली जिसका कैप्शन सबसे प्यारा था । कैप्शन में उन्होंने हाथ जोड़ते हुए कोहली के लिए लिखा "व्हाट अ मैन" मतलब ''क्या आदमी है''।
Updated on:
25 Oct 2018 06:47 pm
Published on:
25 Oct 2018 05:31 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
