27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में आज RCB से टक्कर लेगी DC, अरुण जेटली स्टेडियम में भी अच्छा नहीं है दिल्ली कैपिटल्स का रिकॉर्ड

DC vs RCB: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें 11 बार आमने सामने हुई हैं।

2 min read
Google source verification
DC vs RCB Head to Head

अक्षर पटेल (फोटो- IANS)

IPL 2026 DC vs RCB Head to Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 39वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium, Delhi) में खेला जाएगा। इस मुकाबले में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Delhi Capitals vs Royal Challengers) से होगा। अक्षर पटेल (Axar Patel) की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स 7 में से 3 मैच जीतकर अंक तालिका में 7वें स्थान पर है और ये मैच जीतकर वो 5वें स्थान पर पहुंच सकती है। दूसरी ओर रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की अगुवाई वाली आरसीबी 7 में से 5 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है और ये मुकाबला जीतकर भी वो दूसरे स्थान पर ही रहेगी लेकिन प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के करीब पहुंच जाएगी।

आज शाम 7.30 से दोनों टीमें जीत हासिल करने के इरादे उतरेंगी। हालांकि ये काम आसान नहीं होने वाला है। बात अगर दिल्ली कैपिटल्स की करें तो केएल राहुल और नीतीश राणा अच्छे लय में हैं। जबकि कप्तान अक्षर पटेल ऑलराउंडर की भूमिका में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, आरसीबी की ओर से विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार बल्लेबाजी को मजबूती दे रहे हैं। जबकि जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार अच्छी गेंदबाजी करते हुए दिखे हैं। ऐसे में यह मुकाबला काफी दिलचस्प होता हुआ नजर आ रहा है।

DC के खिलाफ RCB का पलड़ा भारी

हेड-टू-हेड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 34 मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं। जिसमें आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है। आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स 13 मुकाबले ही जीत पाई है। अरुण जेटली स्टेडियम में भी आरसीबी का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। इस मैदान पर दोनों टीमें 11 मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं। आरसीबी ने 7 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ 4 मुकाबले ही जीत पाई है।

फिर हो सकती है छक्के-चौकों की बारिश

दिल्ली में बल्लेबाजी करने आसान माना जाता है। अरुण जेटली स्टेडियम की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड की वजह से बल्लेबाजों को फायदा होता है। इसके बावजूद, दिल्ली की पिच धीमी हो जाती है और स्पिनरों को अच्छी ग्रिप मिलती है। इस पिच पर गेंदबाजों के लिए कठिनाई रहती है। हालांकि इसी मैदान पर 25 अप्रैल को पंजाब किंग्स ने 265 रन के लक्ष्य को हासिल कर इतिहास रच दिया था, जहां केएल राहुल ने 152 रन की नाबाद पारी खेली थी।