27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले थर्ड अंपायर के विवादित फैसले की वजह से आउट हुए अंगकृष रघुवंशी! अब BCCI ने तगड़ा झटका

IPL 2026 LSG vs KKR: आईपीएल 2026 में अंगकृष रघुवंशी को विवादित फैसले का विरोध खरना मंहगा पड़ा है। उनके खिलाफ BCCI ने तगड़ा एक्शन लिया है।

2 min read
Google source verification
Angkrish Raghuvanshi

अंगकृष रघुवंशी (फोटो- IANS)

Angkrish Raghuvanshi Fined in IPL: केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी के लिए पिछले 24 घंटे किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में पहले उन्हें एक विवादित फैसले के चलते मैदान छोड़ना पड़ा और अब BCCI ने उन पर जुर्माना भी लगा दिया है।

क्या था पूरा मामला

लखनऊ के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में रघुवंशी को “फील्ड में बाधा डालने” (ऑब्स्ट्रक्शन ऑफ द फील्ड) के चलते आउट दिया गया था। इस फैसले के बाद उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की। पवेलियन लौटते समय उन्होंने अपना बल्ला जमीन पर पटका और हेलमेट फैंकते हुए गुस्सा दिखाया। अंपायर के इस फैसले से खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि फैंस भी हैरान रह गए कि आखिर मैदान पर हुआ क्या था।

अब बीसीसीआई ने इस व्यवहार के लिए उन पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। साथ ही उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है। आपको बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इकाना स्टेडियम में यह मुकाबला खेला गया था, जहां कोलकाता ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की। इस मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए थे।

विवादित फैसला का शिकार हुए रघुवंशी

पारी के दौरान मैदान पर बवाल तब मच गया, जब KKR की पारी के 5वें ओवर आखिरी गेंद पर रघुवंशी ने शॉट खेलकर रन लेने की कोशिश की। नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े कैमरन ग्रीन (Cameron Green) ने उन्हें वापस भेज दिया। इसी दौरान फील्डर ने गेंद उठाकर थ्रो किया, जो रघुवंशी के शरीर से जा टकराई। इसके बाद मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) समेत लखनऊ के खिलाड़ियों ने “फील्ड में बाधा डालने” की अपील की। हालांकि रिव्यू में साफ दिख रहा था कि अंगकृष रघुवंशी ने जानबूझ कर गेंद फील्ड में बाधा डालने की कोशिश नहीं की थी। वह जिस छोर से आ रहे थे, उसे छोर पर लौट गए लेकिन गेंद शरीर में लगने की वजह से लखनऊ के खिलाड़ियों ने OBS (Obstruction of the field) के लिए अपील किया।

मामला तीसरे अंपायर के पास गया, जिन्होंने ज्यादा समय लिए बिना उन्हें आउट करार दे दिया। इस फैसले के बाद रघुवंशी का गुस्सा साफ नजर आया। अब इस पूरे घटनाक्रम के बाद बीसीसीआई ने उनके व्यवहार को अनुशासनहीन मानते हुए उन पर जुर्माना लगा दिया है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026