
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शुक्रवार को खेले गए मैच के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिले, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। ये दृश्य आरसीबी की पारी के स्ट्रैटेजिक टाइमआउट के दौरान देखने को मिला, जब गौतम गंभीर ने विराट कोहली से हाथ मिलाया। इस दौरान दोनों गले मिले तो सभी को पिछला आईपीएल सीजन याद आ गया। जब आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच विवाद हो गया था, जिसमें नवीन-उल-हक भी शामिल थे।
गंभीर और कोहली दोनों के साथ खेल चुके उनके पूर्व साथी खिलाड़ी इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि गौतम गंभीर वरिष्ठ व्यक्ति जो आगे आए हैं। कभी-कभी आप सीमा पार कर जाते हैं, लेकिन जैसे ही वह बात बीत जाती है और आप भविष्य में मिलते हैं तो आप अच्छे से मिलते हैं। हमने यही देखा है।
केकेआर को सुनील नरेन ने दिलाई आसान जीत
मैच की बात करें तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 182 रन बनाए। आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 59 गेंदों पर 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 83 रन की पारी खेली। इसके जवाब में केकेआर ने महज 16.5 ओवर में आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। केकेआर के लिए वेंकटेश अय्यर ने 50 तो सुनील नरेन ने 47 रन की विस्फोटक पारी खेली।
यह भी पढ़ें : पहली जीत की तलाश में केएल राहुल, आज कुछ ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11
घर में जीत का सिलसिला भी तोड़ा
कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया, जो कि आरसीबी होम ग्राउंड है। इस जीत के साथ ही केकेआर ने आईपीएल 2024 के होम ग्राउंड पर जीत के सिलसिले को भी तोड़ दिया। बता दें कि इससे पहले खेले गए 9 मैच होम ग्राउंड वाली टीमों ने ही जीते थे।
यह भी पढ़ें : IPL 2024 का सबसे लंबा छक्का, अय्यर ने स्टेडियम के बाहर पहुंचाई गेंद, देखें वीडियो
Published on:
30 Mar 2024 02:13 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
