28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सानिया-शोएब का बच्चा हिन्दुस्तान का या पाकिस्तान का, जानें इस सवाल पर क्या बोले शोएब मलिक

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के परिवार में जल्द ही एक नन्हा सदस्य जुड़ने वाला है। जिसकी नागरिकता पर पाकिस्तान में सवाल पूछे गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 7 Sep 2018, 10:07 PM IST

sania and malik

सानिया-शोएब का बच्चा हिन्दुस्तान का या पाकिस्तान का, जानें इस सवाल पर क्या बोले शोएब मलिक

नई दिल्ली। मशहूर शख्सियतों के जीवन से जुड़ी हर एक बात को जानने में लोगों की गहरी दिलचस्पी होती है। लोग नामी व्यक्ति के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते है। ये दिलचस्पी तब और बढ़ जाती है, बात बेहद निजी हो। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी और पाकिस्तान के मलिक खानदान की बहु सानिया मिर्जा के साथ भी यही मामला है। यूं तो सानिया खुद में दिलचस्पी की बड़ी वजह है। लेकिन सानिया के साथ-साथ उनके शौहर शोएब मलिक भी कम मशहूर नहीं है। इन दोनों के जीवन की निजी जानकारियों में रूचि रखने वाले लोगों के लिए एक मजेदार खबर है।

जल्द आने वाला नया सदस्य-
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के परिवार में जल्द एक नया सदस्य आने वाला है। बताते चले कि सानिया मिर्जा इस समय गर्भवती है। इसके चलते वो टेनिस कोर्ट से भी दूर है। इस समय सानिया मिर्जा अपने ससुराल में हैं। जबकि उनके शौहर शोएब मलिक एशिया कप की तैयारियों में जुटे है। बताते चले कि एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 15 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में होने जा रहा है। इसकी तैयारियों पर बात करने के लिए शोएब मलिक पाकिस्तान के मीडिया पर्सन के सामने थे। जहां उनसे उनके होने वाले बच्चे की नागरिकता पर सवाल पूछा गया।

बच्चे की नागरिकता पर पूछा गया सवाल-
शोएब मलिक के इस प्रेस कांफ्रेस में एक रिपोर्टर ने सवाल किया कि आपके होने वाले बच्चे की नागिरकता क्या होगी? इस सवाल को सुन कर एक समय शोएब असहज हो गए। लेकिन कुछ समय लेने के बाद उन्होंने बड़ा ही तार्किक जवाब दिया। शोएब मलिक उस रिपोर्टर की ओर मुखातिब होते हुए बोले कि यदि आप एक समझदार चाचा होते तो यह सवाल नहीं पूछते। इस जवाब को सुनते ही पाकिस्तान के उस रिपोर्टर का चेहरा उतर गया।

साज सादिक ने किया ट्वीट-
शोएब मलिक से पूछे गए इस सवाल और इसके जवाब को पाकिस्तान के वरिष्ठ खेल संपादक साज सादिक ने ट्वीट किया है। साद सादिक के इस ट्वीट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए ज्यादातर लोगों ने शोएब मलिक के जवाब की तारीफ की। साथ ही उस सवाल को पूछने वाले रिपोर्टर को खरी खोटी भी सुनाई।

सानिया से भी पूछा जा चुका है ऐसा सवाल-
बताते चले कि मलिक से पहले सानिया मिर्जा से भी बच्चे के भविष्य और नागिरकता को लेकर सवाल पूछा जा चुका है। एक इंटरव्यू के दौरान सानिया से कहा गया कि उनका बच्चा यदि खिलाड़ी बनता है तो वो किस देश से खेलेगा? इस सवाल पर सानिया ने भावूक होते हुए कहा था कि यह जरुरी नहीं कि हम खेल से संबंध रखते हैं तो हमारा बच्चा खिलाड़ी ही बने। हो सकता है वह एक डॉक्टर बने, टीचर या एक कलाकार बने। रही बात नागरिकता की तो हमने अभी तय नहीं किया। वह दूर की बात है, हो सकता है कि वह भारत या पाकिस्तान नहीं बल्कि किसी तीसरे देश का नागरिक बन जाएं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग