
WI vs ENG ODI Series: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। तीन एकदिवसीय मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार 31 अक्टूबर को एंटीगुआ में खेला जाएगा और आखिरी मैच 6 नवंबर को बारबाडोस में खेला जाएगा। विंडीज की टीम में शिमरॉन हेटमायर की वापसी हुई है, जिन्होंने आखिरी बार पिछले साल दिसंबर में खेला था। वह एलिक अथानाज़े की जगह लेंगे, जो हाल ही में श्रीलंका दौरे पर गई टीम में एकमात्र बदलाव है।
वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डेरेन सैमी ने आगामी मैचों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ खेलना हमेशा एक नई चुनौती प्रदान करता है और एक प्रतिद्वंद्विता को फिर से जगाता है, जिसका खिलाड़ी और कैरेबियाई लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि वनडे सीरीज के बाद वेस्टइंडीज 9 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा, जिसके लिए टीम की घोषणा अभी नहीं की गई है।
शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, गुडाकेश मोटी, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, हेडन वॉल्श जूनियर, रोमारियो शेफर्ड।
Published on:
30 Oct 2024 10:00 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
