9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग का आगाज आज से, यहां देखें सभी 5 टीमों के पूरे स्क्वॉड और कप्तान

विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में गुजरात जायंट्स की कप्तानी बेथ मूनी को दी गई है। वहीं मुंबई इंडियंस की हरमनप्रीत कौर को, दिल्ली कैपिटल्स की मेग लैनिंग को, यूपी वॉरियर्ज की एलिसा हीली को और रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर की कमान स्‍मृति मंधाना के हाथों में है।

2 min read
Google source verification
62_1.jpg

women premier league 2023 , all team Squad: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का आगाज हो चुका है। 22 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में पांच टीमें हिस्सा लेंगी और 22 मैच खेले जाएंगे। सभी मैच मुंबई के ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम और नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे। WPL में मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्ज और रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर हिस्सा लेंगी।

WPL की सभी टीमें एक दूसरे से दो -दो मुक़ाबले खेलेंगी। इस तरह 8-8 मैच खेलने के बाद पॉइंट्स टेबल को टॉप करने वाली टीम सीधा फाइनल में प्रवेश कर जाएगी। वहीं नंबर 2 और नंबर 3 की टीम के बीच 24 मार्च को एलिमिनेटर मुकाबला होगा। इस मैच में हारने वाली टीम नंबर 4 और नंबर 5 के साथ घर जाएगी। वहीं एलिमिनेटर की विजेता टीम टेबल टॉपर के साथ 26 मार्च को फाइनल में भिड़ेगी।

सभी टीमों के स्क्वाड और कप्तान -
मुंबई इंडियंस - हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नताली साइवर, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, हीदर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर, धारा गूजर, सायका इशाक, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्रायॉन, हुमैरा खाजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, जिंतमणि कलिता, नीलम बिष्ट।

गुजरात जायंट्स - बेथ मूनी (कप्तान), स्नेह राणा, एश्लेग गार्डनर, सोफिया डंकले, एनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, डिआंड्रा डॉटिन, सबिनेनी मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, दयालन हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा, हर्ले गाला, अश्विनी कुमारी, परुणिका सिसोदिया, शबमन शकील।

दिल्ली कैपिटल्स - मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्‍ज, शेफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, मैरिजन कैप, तितस साधू, ऐलिस कैपसी, टारा नॉरिस, लॉरा हैरिस, जासिया अख्‍तर, मिनु मनी, अरुंधती रेड्डी, तानिया भाटिया, पूनम यादव, जेस जोनासेन, स्‍नेहा दीप्ति और अपर्णा मंडल।

यूपी वॉरियर्ज - एलिसा हीली (कप्तान), दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, देविका वैद्य, ताहलिया मैकग्रा, शबनिम इस्माइल, ग्रेस हैरिस, अंजली सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, श्वेता शेहरावत, किरण नावगिरे, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, पार्श्वी चोपड़ा, सिमर शेख, एस. यशसरी।

रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर- स्‍मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, ऐलिस पेरी, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), ऐरिन बर्न्‍स, दिशा कसाट, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, आशा शोभना, श्रेयांका पाटिल, हीथर नाइट, डेन वान निकर्क, प्रीति बोस, पूनम खेमनार, कोमल जनजाद, मेगन शट और सहाना पवार।

विमेंस प्रीमियर लीग से जुड़ी कुछ अहम बातें -
- विमेंस प्रीमियर लीग का पहला सीजन 4 मार्च से 26 मार्च 2023 के बीच खेला जाएगा।
- विमेंस प्रीमियर लीग के सभी मैच मुंबई के ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम और नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे।
- विमेंस प्रीमियर लीग में पांच टीमें हिस्सा लेंगी।
- विमेंस प्रीमियर लीग में कुल 22 मैच खेले जाएंगे।
- विमेंस प्रीमियर लीग का एलिमिनेटर मुक़ाबला 24 मार्च को खेला जाएगा और 26 मार्च को खिताबी मुकाबला होगा।
- विमेंस प्रीमियर लीग के मीडिया अधिकार 951 करोड़ रुपये में वायकॉम 18 ने खरीदे हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग