8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WPL 2023: दिल्ली और गुजरात के बीच मुक़ाबला आज, जानें कब-कहां और कैसे फ्री में देखें मैच

Delhi Capitals vs Gujarat giants when and where to watch: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2023 के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के पास है। आप स्पोर्ट्स 18 के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

2 min read
Google source verification
dc.png

women premier league 2023 Live Streaming: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का पांचवा मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच खेला जाएगा। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुक़ाबले में दिल्ली की टीम जीत की राह में लौटना चाहेगी। गुजरात को पिछले मुक़ाबले में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ जीत मिली है। वहीं दिल्ली को मुंबई इनियन (MI) से हार का सामना करा पड़ा है। तो आइये जानते हैं कि आप कब, कहां और कैसे इस मुक़ाबले को देख सकते हैं।

Women Premier League 2023: कब खेला जाएगा गुजरात जायंट्स (GG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मैच?
WPL का पहला मुक़ाबला गुजरात जायंट्स (GG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच 7 मार्च यानी मंगलवार को खेला जाएगा।

Women Premier League 2023: कहां खेला जाएगा गुजरात जायंट्स (GG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मैच?
गुजरात जायंट्स (GG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच यह मुक़ाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

Women Premier League 2023: कब शुरू होगा गुजरात जायंट्स (GG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला?
गुजरात जायंट्स (GG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 3.00 बजे होगा।

Women Premier League 2023: कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे WPL के मैच?
वुमेन प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के पास है। आप स्पोर्ट्स 18 के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

Women Premier League 2023: फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा ऐप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।


दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स : मेग लेनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, मारियन कैप, जेमिमा रोड्रिग्ज, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधती रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव और तारा नोरिस।

गुजरात जायंट्स : स्नेह राणा (कप्तान), मेघना, सोफिया डंकले, हरलीन देओल, एनाबेल सदरलैंड, सुषमा वर्मा (विकेट कीपर), एशलेग गार्डनर, दयालन हेमलता, किम गर्थ, मानसी जोशी, तनुजा कंवर।