28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WPL 2023: गुजरात जाएंट्स की महिला प्रीमियर लीग में पहली जीत, आरसीबी को 11 रन से हराया

आरसीबी की यह लगातार तीसरी हार है। गुजरात ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 190 रन ही बना सकी।  

2 min read
Google source verification
gg_vs_rcb.png

Womens Premier League 2023 Gujarat Giants vs Royal Challengers Bangalore: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का छठा मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच खेला गया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 11 रन से हरा दिया।

आरसीबी की यह लगातार तीसरी हार है। गुजरात ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 190 रन ही बना सकी। गुजरात जाएंट्स को पहला झटका तीसरे ओवर में लगा। मेगन शुट ने ओवर की अंतिम गेंद पर सब्बिनेनी मेघना को आउट कर दिया। मेघना ने 11 गेंद पर आठ रन बनाए।

गुजरात जाएंट्स की ओपनर सोफिया डंकली तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महिला प्रीमियर लीग में सबसे तेज अर्धशतक लगाया। गुजरात की पारी का पावरप्ले समाप्त हो चुका है। आरसीबी को दूसरी सफलता आठवें ओवर की अंतिम गेंद पर श्रेयंका पाटिल ने दिलाई। उन्होंने खतरनाक बल्लेबाज सोफिया डंकली को हीथर नाइट के हाथों कैच कराया। डंकली ने 28 गेंद पर 65 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और तीन सिक्स लगाए।

गुजरात जाएंट्स को तीसरा झटका हीथर नाइट ने दिया। उन्होंने एश्ले गार्डनर को स्टंप के पीछे ऋचा घोष के हाथों कैच करा दिया। गार्डनर ने 15 गेंद पर 19 रन बनाए। आरसीबी को बड़ा झटका 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। सोफी डिवाइन 66 रन बनाकर हो गईं। एनाबेल सदरलैंड की गेंद पर एश्ले गार्डनर ने उनका शानदार कैच लिया। डिवाइन ने 45 गेंद की पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए। डिवाइन के बाद 19वें ओवर की पहली गेंद पर कनिका आहूजा आउट हो गईं। कनिका को एश्ले गार्डनर ने सुषमा वर्मा के हाथों स्टंप कराया। कनिका ने सात गेंद पर 10 रन बनाए।

गुजरात जाएंट्स ने आरसीबी को नौ रन से हरा दिया। आखिरी ओवर में उसे जीत के लिए 24 रन बनाने थे। हीथर नाइट ने प्रयास जरूर किए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सकीं। वह 11 गेंद पर 30 रन बनाकर नाबाद रहीं। गुजरात जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 190 रन ही बना सकी।