7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Women’s T20 World Cup 2024: दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेला जाएगा फाइनल, जानें कितने बजे से शुरू होगा मैच

महिला टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का आज नया चैंपियन बनना तय है। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम खिताब के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी जिन्होंने पहले कभी इस फॉर्मेट में टाइटल नहीं जीता है।

less than 1 minute read
Google source verification

South Africa vs New Zealand, Women's T20 World Cup 2024: आइसीसी महिला टी-20 क्रिकेट का फाइनल दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को यहां दुबई में खेला जाएगा। इस मैच के साथ ही महिला टी-20 क्रिकेट को नई चैंपियन मिल जाएगी। दोनों ही टीमें पहली बार खिताब जीतने के लिए अपना पूरा दमखम दिखाना चाहेंगी। न्यूजीलैंड की टीम दो बार 2009 और 2010 में फाइनल तक पहुंची और दोनों बार हार गई। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम पिछले संस्करण में पहली बार फाइनल में पहुंची थी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गई थी। ऐसे में दोनों टीमें पिछली गलतियां दोहराने से बचना चाहेंगी।

प्रसारण : शाम 7.30 बजे से स्टार स्पोट्र्स पर

आमने-सामने :
05 : मैच विश्व कप में न्यूजीलैंड ने द. अफ्रीका से खेले
03 : मैच न्यूजीलैंड ने और दो दक्षिण अफ्रीका ने खेले
16 : टी-20 कुल द. अफ्रीका व न्यूजीलैंड के बीच खेले गए
11 : मैच न्यूजीलैंड व 04 द. अफ्रीका ने जीते, 01 बेनतीजा रहा

कप्तानों पर दारोमदार :
1) सोफिया डिवाइन, न्यूजीलैंड
108 : रन पांच मैचों में बनाए
2) लॉरा वोल्वार्ट, द. अफ्रीका
190 : रन ठोके पांच मैचों में
इन खिलाडिय़ों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर

(न्यूजीलैंड) :
1) जॉर्जिया प्लिमेर, बल्लेबाज
141 : रन सर्वाधिक पांच मैचों में ठोके
01 : अर्धशतक लगाया, 53 सर्वश्रेष्ठ

2) एमीलिया कर्र, स्पिनर
12 : विकेट पांच मैचों में कुल झटके
04 : विकेट 26 रन देकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

(दक्षिण अफ्रीका) :
1) तजमीन ब्रिट्स, बल्लेबाज
170 : रन पांच मैचों में कुल ठोके
01 : अर्धशतक, नाबाद 57 रन सर्वश्रेष्ठ

2) नोकुलुलेको माबा, स्पिनर
10 : विकेट पांच मैचों में कुल झटके
04 : विकेट 29 रन देकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन