
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर (फोटो-IANS)
ICC Women’s T20 World Cup 2026: आईसीसी ने इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में खेले जाने वाले महिला क्रिकेट वर्ल्डकप 2026 के लिए रिकॉर्ड तोड़ प्राइज मनी की घोषणा की है। महिला T20 विश्वकप 2026 के लिए कुल प्राइज़ मनी को बढ़ाकर लगभग 81.82 करोड़ रुपए (US$8,764,615) कर दिया गया है।
आपको बता दें कि 2024 के एडिशन से ये प्राइज मनी 10% ज़्यादा है। पिछले संस्करण में 10 टीमों के बीच लगभग 74.28 करोड़ रुपए (US$7,958,077) बांटे गए थे। हालांकि इस बात टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। वूमेंस टी20 वर्ल्डकप के इतिहास में पहली बार ऐसा है, जब 12 टीमें भाग लेंगी।
आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 की चैंपियन टीम को इस बार 21 करोड़ 80 लाख रुपए (US$2,340,000) मिलेंगे। फाइनल में हारने वाली टीम को 10 करोड़ 92 लाख रुपए (US$1,170,000) मिलेंगे। सेमीफाइन में हारने वाली दोनों टीमों को लिस्ट टीमों को 6 करोड़ 30 लाख रुपए (US$675,000) मिलेंगे। इसके अलावा ग्रुप-स्टेज में हर जीत पर टीमों को 30 लाख रुपए (US$31,154) मिलेंगे। इसके अलावा इस वर्ल्डकप में हिस्सा लेने वाली प्रत्येक टीम को कम से कम 2.30 करोड़ रुपए (US$247,500) मिलेंगे।
आपको बता दें कि इस साल आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप का भी टूर्नामेंट खेला गया था, जहां भारतीय टीम ने खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को मात देकर तीसरी बार ट्रॉफी उठाई थी। इस साल एक बार फिर भारतीय टीम के पास खिताब जीतने का मौका है, हालांकि इस बार मैदान पर वुमेंस टीम उतरेगी। 12 जून से 5 जुलाई के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को ग्रुप A में बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और ऑस्ट्रेलिया के साथ रखा गया है। वहीं ग्रुप B में न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड और इंग्लैंड की टीमें शामिल हैं।
भारतीय टीम अब तक एक भी खिताब नहीं जीत सकी है। हालांकि इस साल, पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी इस बार T20 वर्ल्ड कप में भी अपने सूखे को खत्म करना चाहेगी। टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से 14 जून को होना है। इसके बाद नीदरलैंड्स, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से आमना-सामना होगा। दोनों ग्रुप से टॉप की दो टीमें सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 30 जून और 2 जुलाई को खेले जाएंगे, जबकि 5 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
Updated on:
13 Apr 2026 04:56 pm
Published on:
13 Apr 2026 03:56 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
