4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PAK vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ आज पाकिस्तान टीम से कटेगा सीनियर्स का पत्ता, जानें कैसी होगी प्लेइंग 11

PAK vs BAN Probable Playing 11: वर्ल्ड कप 2023 में आज मंगलवार को कोलकाता के ईडन गार्डंस में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए ये करो या मरो वाला मैच होगा। ऐसे में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
pak-vs-ban-probable-playing-11.jpg

बांग्लादेश के खिलाफ आज पाकिस्तान टीम से कटेगा सीनियर्स का पत्ता, जानें कैसी होगी प्लेइंग 11

PAK vs BAN Probable Playing 11: वर्ल्ड कप 2023 का 31वां मुकाबला आज मंगलवार को पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला दोपहर दो बजे से कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। पाकिस्‍तान की टीम इस मैच को जीतकर वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल की रेस में बने रहना चाहेगी। हालांकि उसकी एंट्री अन्‍य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। वहीं, बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिहाज से उसका जीतना जरूरी है। ऐसे में दोनों ही टीमों कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले सकते हैं।


पाकिस्तान की टीम के कुछ खिलाड़ी लगातार फ्लॉप चल रहे, जिन्‍हें आज बाहर किया जा सकता है। खराब फॉर्म से जूझ रहे इमाम-उल-हक को बाहर कर फखर जमान को मौका मिल सकता है। वहीं, मोहम्‍मद नवाज की जगह युवा गेंदबाज उसामा मीर को को प्‍लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

इसके अलावा मिडल ऑर्डर में इफ्तिकार अहमद की जगह आगा सलमान को खिलाया जा सकता है। इसी तरह बांग्लादेश की टीम में मुस्ताफिजूर रहमान की जगह युवा गेंदबाज तंजीम हसन साकिब और महेदी हसन की जगह नासुम अहमद को मौका मिल सकता है।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

फखर जमान, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, आगा सलमान, शादाब खान, उसामा मीर, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और मोहम्मद वसीम जूनियर।

यह भी पढ़ें : अफगानिस्तान की जीत पर इरफान पठान ने भज्‍जी संग किया डांस, देखें वायरल वीडियो

बांग्‍लादेश की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

लिटन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, मेहदी हसन, नासुम अहमद, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब और शोरफुल इस्लाम।

यह भी पढ़ें : सहवाग ने अफगानिस्तान की तीसरी बड़ी जीत के बाद लगाई बांग्लादेश की क्लास