
एडम ज़म्पा की फिरकी में फंसा श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा सिर्फ 210 रन का लक्ष्य।
वर्ल्ड कप 2023 का 14वां मैच आज ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रीलंका ने एक समय बिना कोई विकेट गंवाए 125 रन बना लिए थे और कुशल परेरा और और पथुम निसांका अर्धशतक लगाकर खेल रहे थे। इसी बीच पैट कमिंस ने श्रीलंका को निसांका के रूप में पहला झटका दिया। फिर नियमित अंतरराल पर विकेट गिरते रहे। इस तरह श्रीलंका 43.3 ओवर में सिर्फ 209 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा ने सवार्धिक चार विकेट चटकाए हैं।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और शानदार शुरुआत भी की है। श्रीलंका ने 21.3 ओवर बिना कोई विकेट गंवाए 125 रन बना लिए थे। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने श्रीलंका को पहला झटका दिया। सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका 67 गेंद पर 61 रन बनाकर वॉर्नर को कैच थमा बैठे। इसके बाद श्रीलंका को दूसरा झटका 27 ओवर में कुशल परेरा के रूप में लगा। कुशल परेरा ने 82 गेंद पर 12 चौकों की मदद से 78 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
बारिश के कारण रोकना पड़ा मैच
श्रीलंका को तीसरा झटका 28वें ओवर की अंतिम गेंद में 166 के स्कोर पर एडम जैम्पा ने दिया। कुशल मेंडिस 13 गेंद पर 9 रन बनाकर वॉर्नर को कैच थमा बैठे। 30वां ओवर लेकर आए जैम्पा ने सदीरा समरविक्रमा को पगबाधा कर श्रीलंका को 166 के स्कोर पर चौथा झटका दिया। सदीरा 8 गेंद पर 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रीलंका की टीम चार विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाकर खेल रही थी कि इसी बीच बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा।
178 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौटी
बारिश के बाद मैच शुरू होते ही स्टार्क ने धनंजय (7) को क्लीन बोल्ड कर श्रीलंका को 5वां झटका लगा। इस तरह 178 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। फिर श्रीलंका का छठा विकेट 184 के स्कोर पर गिरा। वेलालागे सिर्फ दो रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद 196 के स्कोर पर 7वां विकेट 38वें ओवर में चमिका करुनारत्ने (2) के रूप में गिरा। उन्हें एडम जैम्पा ने पगबाधा आउट कराया।
ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 210 रन का लक्ष्य
श्रीलंका का 8वां विकेट 199 के स्कोर पर एडम जैम्पा ने ही चटकाया। उन्होंने अपने चौथे विकेट के रूप में महीशा तीक्षणा को जीरो पर पगबाधा आउट किया। इसके बाद स्टार्क ने लाहिरू कुमारा को क्लीन बोल्ड कर 204 के स्कोर पर 9वां झटका दिया। श्रीलंका का आखिरी विकेट 209 के स्कोर पर चरिथ असलंका (25) के रूप में गिरा। उन्हें मैक्सवेल ने अपना शिकार बनाया। इस तरह श्रीलंका की पूरी टीम 43.3 ओवर में 209 रन पर ऑलआउट हो गई।
Published on:
16 Oct 2023 06:09 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
