11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत के खिलाफ मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया का सबसे घातक खिलाड़ी हुआ चोटिल, कप्तान पैट कमिंस ने दिया अपडेट

वर्ल्ड कप 2023 में आज 8 अक्‍टूबर को ऑस्ट्रेलिया की टीम अपना पहला मुकाबला भारत के खिलाफ चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेलेगी। इस मैच से पहले कंगारू टीम घातक स्पिन गेंदबाज एडम जैम्‍पा चोटिल हो गए हैं। खुद कप्‍तान पैट कमिंस ने उनकी चोट पर अपडेट दिया है।

2 min read
Google source verification
ind-vs-aus-match-update.jpg

भारत के खिलाफ मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया का सबसे घातक खिलाड़ी हुआ चोटिल।

वर्ल्ड कप 2023 में आज 8 अक्‍टूबर को ऑस्ट्रेलिया की टीम अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। ऑस्‍ट्रेलिया और भारत के बीच खेला जाने वाला ये मुकाबला चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले ऑस्‍ट्रेलियन टीम के लिए बुरी खबर आ ऱही है। कंगारू टीम घातक स्पिन गेंदबाज एडम जैम्‍पा चोटिल हो गए हैं। उन्‍हें स्वीमिंग के दौरान चोट लगी है। हालांकि टीम के कप्तान पैट कमिंस ने उनकी चोट पर अपडेट देते हुए कहा है कि जैम्‍पा को चोट लगी है, लेकिन उनकी चोट ज्‍यादा गंभीर नहीं है। बता दें कि बीच के ओवर में जैम्‍पा ऑस्‍ट्रेलिया के सबसे सफल गेंदबाज हैं।


पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि एडम जैम्‍पा स्वीमिंग पूल में दीवार से टकरा गए थे। स्वीमिंग के दौरान उनकी आंख बंद थीं। उन्हें लगा कि वह सीधे तैर रहे हैं, लेकिन इसी बीच वह पूल की सीढि़यों से टकरा गए। इस कारण उनकी नाक के पास कट गया। गनीमत है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। हालांकि हल्‍की सी सूजन जरूर है। अब वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और मैच के लिए भी फिट हैं।

बीच के ओवर में ऑस्‍ट्रेलिया के सबसे सफल गेंदबाज

बता दें कि एडम जैम्‍पा ऑस्‍ट्रेलिया के मुख्‍य स्पिनर हैं, जो बीच में गेंदबाजी कर विरोधी टीम को झटके देने में माहिर हैं। उन्होंने 2019 विश्व कप के बाद से अब तक बीच के ओवर्स में सर्वाधिक 58 विकेट अपने नाम किए हैं। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे सबसे सफल गेंदबाज जोश हेजलवुड हैं, जिन्‍होंने 16 विकेट लिए हैं।

यह भी पढ़ें : भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच से पहले झमाझम बारिश, जानें चेन्नई के मौसम का ताजा हाल

ऑस्‍ट्रेलिया की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी, मार्कस स्टोइनिस, एडम जैम्पा, पैट कमिंस (कप्‍तान) और मिचेल स्टार्क।

यह भी पढ़ें : भारत और ऑस्ट्रेलिया की वनडे में 149 बार हुई है भिड़ंत, जानें कौन पड़ा है भारी

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग