12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs NZ: हार्दिक की जगह ईशान-सूर्या का खेलना मुश्किल, न्यूजीलैंड के खिलाफ आज कुछ ऐसी होगी प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव का खेलना भी मुश्किल नजर आ रहा है। जबकि हार्दिक पांड्या पहले चोट के चलते बाहर हैं। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा के लिए प्लेइंग-11 का चयन करना बड़ी चुनौती साबित होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
team-india.jpg

हार्दिक की जगह ईशान-सूर्या का खेलना मुश्किल, न्यूजीलैंड के खिलाफ आज कुछ ऐसी भारत की प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड के खिलाफ आज अहम मुकाबले से पहले भारतीय टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस के दौरान जहां विकेटकीपर ईशान किशन को मधुमक्खी ने काट लिया तो वहीं सूर्यकुमार यादव भी नेट सत्र में दाहिने हाथ की कलाई में गेंद लगवा बैठे हैं। दोनों ने ही इसके बाद प्रैक्टिस नहीं की है। इन दोनों का ही न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। जबकि हार्दिक पांड्या पहले चोट के चलते बाहर हैं। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा के लिए प्लेइंग-11 का चयन करना बड़ी चुनौती साबित होगा।


हार्दिक पांड्या के बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोटिल होने की वजह से भारतीय टीम मैनेजमेंट को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। तेज गेंदबाज ऑलराउंडर पांड्या टीम में गेंदबाज और मध्यक्रम बल्लेबाज की भूमिका बखूबी निभा रहे थे। इसलिए अब टीम मैनेजमेंट को उनकी जगह भरना आसान नहीं होगा। ऐसे में टीम इंडिया में आज दो बड़े बदलाव हो सकते हैं।

शमी और अश्विन की होगी एंट्री

हार्दिक पांड्या की जगह मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया जा सकता है। हार्दिक पांड्या की जगह तेज गेंदबाज की कमी शमी पूरा कर सकते हैं। वहीं, बल्लेबाज की कमी पूरी करना अब मुश्किल है, क्योंकि सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन दोनों का खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसे में शार्दुल ठाकुर की जगह अश्विन को खिलाना मजबूरी होगा। क्योंकि शार्दुल पिछले तीन मैचों कुछ खास नहीं कर सके हैं।

यह भी पढ़ें : भारत बनाम न्यूजीलैंड महामुकाबला आज, जानें कब, कहां और कैसे फ्री देखें लाइव

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा(कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

यह भी पढ़ें :भारत-न्यूजीलैंड के महामुकाबले से पहले धर्मशाला में मौसम खराब