2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका, केन विलियमसन के अंगूठे में हुआ फ्रैक्चर

वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान केन विलियमसन चोटिल हो गए थे। स्‍कैन की रिपोर्ट में उनके अंगूठे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। अब केन के कवर के रूप में टॉम ब्लंडेल को टीम में शामिल किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
world-cup-2023-kane-williamson-thumb-fractured-big-blow-for-new-zealand.jpg

वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका, केन विलियमसन के अंगूठे में हुआ फ्रैक्चर।

वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड की टीम अभी तक अपने पहले तीन मुकाबले जीतकर प्‍वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई, लेकिन उसके बावजूद केन विलियमसन की चोट टीम के लिए मुश्किल का सबब बनी हुई है। पहले दो मैच में आराम के बाद बांग्‍लादेश के खिलाफ मैच खेलने उतरे केन विलियमसन को अंगूठे में चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। अब स्‍कैन रिपोर्ट में उनके अंगूठे में फ्रैक्‍चर होने की पुष्टि हुई है। उनके कवर के रूप में टॉम ब्लंडेल को टीम में शामिल करने के लिए बुलाया गया है। हालांकि विलियमसन अभी भी टीम के साथ बने रहेंगे और उम्‍मीद है कि अगले महीने तक फिट होकर वह एक बार फिर वापसी करें।


न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर केन विलियमसन को लेकर अपडेट दिया गया है। पोस्‍ट में लिखा गया है कि एक्स-रे रिपोर्ट में केन विलियमसन के बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर की पुष्टि की गई है। वह अगले महीने पूल प्ले के लिए उपलब्ध रहने की उम्‍मीदों के साथ विश्व कप स्‍क्‍वॉड से जुड़े रहेंगे। उनके कवर के रूप में टॉम ब्लंडेल टीम में शामिल होंगे।

6 महीने बाद की थी वापसी

बता दें कि आईपीएल 2023 में केन विलियमसन के पैर में चोट लग गई थी। इस कारण उन्‍हें करीब 6 महीने तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा। उन्होंने वर्ल्ड कप स्क्वॉड के लिए हर संभव प्रयास किया और पहले दो मैच मिस करने के बाद शुक्रवार को ही बांग्लादेश के खिलाफ वापसी की। इस मैच में उन्होंने 78 रनों की शानदार पारी भी खेली, लेकिन सीधा हाथ पर थ्रो लगने के चलते उन्‍हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा।

बीच टूर्नामेंट बाहर होने से टीम को बड़ा झटका

दरअलस, बांग्‍लादेश के खिलाफ विलियमसन 77 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने जोखिमभरा सिंगल लेने का प्रयास किया तो बांग्लादेशी फील्डर का थ्रो सीधा उनके हाथ पर लगा और फिर उन्‍हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। विलियमसन ने बताया था कि उन्हें बैट पकड़ने में परेशानी हो रही है। केन विलियमसन का बीच टूर्नामेंट बाहर होना न्यूजीलैंड के लिए बड़ा झटका है।

Story Loader