16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Cup 2023: क्रिकेट के महाकुम्भ का बिगुल बजा, सभी टीमों ने किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, यहां देखें स्क्वॉड

इस क्रिकेट वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें हिस्‍सा ले रही हैं. वर्ल्ड कप टीम लिस्ट में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्‍यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, नीदरलैंड दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं. दो बार की विश्व कप चैंपियन वेस्टइंडीज पहली बार वर्ल्ड कप नहीं खेल रही है. तो चलिए आपको बताते हैं वर्ल्ड कप के सभी टीमों के स्क्वॉड, वेन्यू, टाइमिंग समेत शेड्यूल की पूरी जानकारी..   

2 min read
Google source verification
world_cup_2023.png

World cup 2023 all team 15 member squad: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन पांच अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में किया जाएगा। क्रिकेट का महाकुम्भ कहे जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अपने 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कार दिया है। डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और रनर अप रही न्यूजीलैंड टीम के बीच पहला मैच खेला जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप के सभी मैच राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाएंगे। प्वाइंट टेबल की टॉप चार टीमें ही सेमीफाइनल में स्थान बना पाएंगी। आइए एक नज़र डालते हैं सभी टीमों के 15 सदस्यीय स्क्वॉड पर

भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी।

ऑस्ट्रेलिया- पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, सीन एबॉट, जोश इंग्लिस, एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा और मिच मार्श।

अफगानिस्तान - हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अली खिल, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन-उल-हक।

इंग्लैंड - जोस बटलर (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, आदिल राशिद, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड और क्रिस वोक्स।

न्यूजीलैंड - केन विलियमसन (कप्तान), मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, मैट हेनरी, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, ट्रेंट बोल्ट, मिच सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल युवा और रचिन रवींद्र।

दक्षिण अफ्रीका - टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएट्जी, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, लिज़ाद विलियम्स, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी और रासी वैन डेर डुसेन।

बांग्लादेश- शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास (विकेटकीपर), मोहम्मद नईम, मेहदी हसन मिराज, शमीम हुसैन, नसुम अहमद, तौहीद हृदोय, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, तनजीद हसन, तनजीम हसन साकिब, महेदी हसन, अनामुल हक और अफीफ हुसैन।

नीदरलैंड - स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ’डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, तेजा निदामानुरु, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब ज़ुल्फ़िकार, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट और शारिज़ अहमद।

श्रीलंका - अभी ऐलान नहीं हुआ

पाकिस्तान - बाबर आजम (कप्तान) शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, हसन अली, इफ्तिखार अहमद , इमाम उल हक, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा, शाहीन आफरीदी, उसामा मीर, सऊद शकील, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर।