क्रिकेट

World Cup 2023: पाकिस्तानी टीम ने हैदराबाद में शुरू की प्रैक्टिस, बाबर ने भांजा बल्‍ला तो शाहीन ने भी बहाया पसीना, देखें वीडियो

Pakistan Cricket Team Practice : आईसीसीसी वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के लिए पाकिस्तान की टीम भारत पहुंच गई है। पाकिस्‍तानी टीम ने कल 29 सितंबर को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वार्म अप मैच से पहले आज सुबह से ही बाबर आजम और शाहीन अफरीदी समेत सभी खिलाड़ी नेट पर जमकर पसीना बहाया।

2 min read
पाकिस्तानी टीम ने हैदराबाद में शुरू की प्रैक्टिस, बाबर ने भांजा बल्‍ला तो शाहीन ने भी बहाया पसीना।

Pakistan Cricket Team Practice : आईसीसीसी वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के लिए पाकिस्तान की टीम भारत पहुंच गई है। पाकिस्तान टीम स्‍क्‍वॉड अपने सपोर्ट स्‍टाफ के साथ बुधवार देर रात दुबई के रास्‍ते हैदराबाद पहुंचा। जहां गर्मजोशी से भव्‍य स्‍वागत किया गया। बाबर आजम की अगुवाई में कल 29 सितंबर को पाकिस्‍तान की टीम न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वार्म अप मैच खेलने उतरेगी। बाबर सेना ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आज सुबह से ही बाबर आजम और शाहीन अफरीदी समेत सभी खिलाड़ी नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं।


पाकिस्तान टीम बुधवार देर रात ही हैदराबाद पहुंची थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले अभ्यास मैच को देखते हुए पाकिस्‍तान के सभी खिलाड़ी गुरुवार सुबह सभी प्लेयर्स मैदान पर थे। पाकिस्‍तानी टीम ने भारत में अपना पहला अभ्यास कैंप लगाया। इस दौरान जहां बाबर आजम ने जमकर बल्‍ला भांजा है तो वहीं शाहीन शाह अफरीदी समेत सभी गेंदबाजों ने जमकर गेंदबाजी की है। इस मौके पर पूरा कोचिंग स्टाफ भी मौजूद रहा।

14 अक्‍टूबर को होगा भारत से आमना-सामना

बता दें कि पाकिस्तान की टीम 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में भारत के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी। इस मुकाबले का सभी को बेसब्री से इंतजार है। पाकिस्‍तान की टीम एशिया कप में मिली बुरी तरह से हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी तो भारतीय टीम एक बार फिर पटकनी देना चाहेगी।

यह भी पढ़ें : भारत में ग्रैंड वेलकम देख भावुक हुए बाबर आजम का बयान वायरल


वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान स्क्वॉड

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), फखर जमन, इमाम उल हक़, अब्दुला शफीक, सऊद शकील, आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, मोहम्मद हरिस (विकेट कीपर),अबरार अहमद, हारिस रउफ, हसन अली, मोहम्मद वसीम, शाहीन शाह अफरीदी, उसामा मीर, जमन खान।

यह भी पढ़ें : दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बनने से चूके शुभमन गिल, बाबर से अब सिर्फ इतने अंक पीछे

Also Read
View All

अगली खबर