
Pakistan squad announced World cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन पांच अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में किया जाएगा। क्रिकेट का महाकुम्भ कहे जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। बाकी सभी देशों ने अपने- अपने स्क्वॉड का ऐलान पहले ही कर दिया था। टीम की कप्तानी बाबर आजम के हाथों में ही है। वहीं उप-कप्तान शादाब खान हो चुना गया है।
एशिया कप-2023 में अपने प्रदर्शन की समीक्षा बैठक के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टीम का चयन किया है। वनडे रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज पाकिस्तान को एशिया कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन जिस तरह से टूर्नामेंट में पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी उसे देखकर पड़ोसी मुल्क में बवाल मचा हुआ है।
एशिया कप के सुपर 4 मुक़ाबले में भारत के खिलाफ तेज गेंदज नसीम शाह इंजर्ड हो गए थे। उन्हें कंधे में गंभीर चोट लगी है। जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। इनकी जगह तेज गेंदबाज हसन अली की वापसी हुई है। हसन ने आखिरी वनडे 12 जून, 2022 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। वहीं, टी-20 इंटरनेशनल मैच 9 सितंबर, 2022 को खेला था।
पाकिस्तानी फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि उसी मैच में तेज गेंदबाज हारिस रऊफ भी चोटिल हुए थे। लेकिन वे अब ठीक हो गए हैं और 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा खराब फॉर्म में चल रहे फखर जमां पर टीम ने फिर भरोसा जताया है। उनके साथ सलामी बल्लेबाजी इमाम उल हक करते नज़र आएंगे। पाकिस्तान टीम में 3 रिजर्व खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। अबरार अहमद, मोहम्मद हारिस और जमान खान रिजर्व खिलाड़ी के रूप में हैं।
पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान) शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, हसन अली, इफ्तिखार अहमद , इमाम उल हक, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा, शाहीन आफरीदी, उसामा मीर, सऊद शकील, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर।
ट्रैवलिंग रिजर्व: मोहम्मद हारिस, अबरार अहमद, जमान खान
Published on:
22 Sept 2023 12:54 pm
