
ICC World cup 2023 squad submission deadline: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन पांच अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में किया जाएगा। क्रिकेट का महाकुम्भ कहे जाने वाले इस टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। भारत का पहला मैच आठ अक्टूबर को चेन्नई के मैदान में ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा। इसी बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने स्क्वॉड के नाम फाइनल करने की आखिरी तारीख तय कर दी है।
आईसीसी ने सभी टीमों को 29 अगस्त से 5 सितंबर के बीच अपना फाइनल स्क्वॉड सबमिट करने की डेडलाइन दी है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने एक मुसीबत खड़ी हो गई है। टीम के कई मुख्य खिलाड़ी इस समय चोटिल हैं। ऐसे में अगर वे तय समय से पहले फिट नहीं हो पाते हैं तो उनकी जगह अन्य खिलाड़ियों को चुनना होगा।
दिलचस्प बात यह है कि टीम की घोषणा 31 अगस्त से 17 सितंबर तक होने वाले एशिया कप 2023 के साथ मेल खाती है। हालांकि सटीक शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है, एशिया कप खिलाड़ियों के लिए विश्व कप से पहले अपना प्रदर्शन और फॉर्म को दिखाने का एक अवसर होगा। एशिया कप की समाप्ति और टीम की घोषणा की समय सीमा के बीच सीमित समय के कारण, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का अंतिम चयन पर महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ सकता है।
वर्ल्ड कप 2023 के मैच 10 अलग -अलग मैदानों पर आयोजीय किए जाएंगे। इनमें से 9 मैदान ऐसे हैं जहां भारतीय टीम अपने मैच खेलेगी। वर्ल्ड कप के मुक़ाबले हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में खेले जाएंगे।
इस वर्ल्ड कप में सभी टीमें बाकी नौ टीमों के साथ राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी। इनमें से अंक तालिका में शुरुआती चार स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी और यहां जीतने वाली टीमें फाइनल में भिडे़ंगी। ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 12 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद सेमीफाइनल मैच 15 नवंबर को मुंबई और 16 नवंबर को कोलकाता में होंगे। फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में होगा। दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए एक रिजर्व डे रखा गया है। वहीं फाइनल मैच के लिए भी 20 नवंबर रिजर्व डे के रूप में रहेगा। सभी नॉकआउट मैच डे-नाइट मैच होंगे और स्थानीय समय के अनुसार दोपहर दो बजे शुरू होंगे।
Published on:
19 Jul 2023 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
